● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
सोमवार, 14 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
तकनीक

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: अलग-अलग हमलों में चार कुकी लोगों की हत्या, मरने वालों में दो महिलाएं

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: अलग-अलग हमलों में चार कुकी लोगों की हत्या, मरने वालों में दो महिलाएं Violence erupts again in Manipur: Woman killed and husband, son injured in firing
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: अलग-अलग हमलों में चार कुकी लोगों की हत्या, मरने वालों में दो महिलाएं हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम देश शहर और राज्य चुनाव LIVE कारोबार मनोरंजन More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

मणिपुर में रविवार को एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। तामेंगलोंग और नोनी जिलों में हुए अलग-अलग हमलों में चार कुकी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल है। घटनाओं के बाद कुकी संगठनों ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और संवेदनशील गांवों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की स्थायी तैनाती की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर संगठनों ने 24 घंटे की आर्थिक नाकेबंदी और उसके बाद अनिश्चितकालीन पूर्ण बंद की चेतावनी दी है।

तामेंगलोंग जिले के टोलन गांव में रविवार तड़के करीब चार बजे हथियारबंद हमलावरों ने एक परिवार के घर पर गोलीबारी की। गांव प्राधिकरण के अनुसार, लिंगजंगाई सिंगसित की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति सीनैह सिंगसित को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका नाबालिग बेटा हेनमिनसांग भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ है।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

गांव प्राधिकरण ने हमले के पीछे एनएससीएन-आईएम और जेडयूएफ (के) के संदिग्ध कैडरों का हाथ होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। प्राधिकरण ने टोलन और आसपास के कुकी गांवों में केंद्रीय बलों की तत्काल तैनाती और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

टोलन की घटना के बाद नोनी जिले के लॉन्गपी कुकी गांव में भी हमला हुआ। कुकी संगठन कोटू के मुताबिक, यहां सेम्पाट गांव के रहने वाले थांगवेल गांगते और जूली गांगते की हत्या कर दी गई। एक अन्य महिला के लापता होने की भी सूचना है। संगठन ने दोनों घटनाओं में एनएससीएन-आईएम और जेडयूएफ (के) की कथित भूमिका की जांच की मांग की है।

कुकी इनपी जिरी, तामेंगलोंग और नोनी ने कहा कि टोलन में गोलीबारी केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती वाली जगह से कुछ ही दूरी पर हुई। संगठन ने मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने और टोलन में स्थायी सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की है।

संगठन ने सरकार को 24 घंटे का समय देते हुए कहा है कि ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी और उसके बाद अनिश्चितकालीन पूर्ण बंद किया जाएगा। संगठन ने यह भी चेतावनी दी है कि न्याय सुनिश्चित होने तक मृतकों के शव अंतिम संस्कार के लिए स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ताजा घटनाएं ऐसे समय हुई हैं, जब कुकी समुदाय रविवार को ‘साहनित नी’ यानी कुकी ब्लैक डे के रूप में 1990 के दशक के संघर्ष में मारे गए लोगों को याद कर रहा था। एक ही दिन में चार हत्याओं से मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में तनाव और सुरक्षा को लेकर चिंता फिर बढ़ गई है।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 5 घंटे पहले

एआई से इंसानों के ख़त्म होने के दावे में कितनी है हक़ीक़त

बीते एक साल में दुनिया भर के कई देशों में एआई के बढ़ते चलन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए हैं. वहीं एक्सपर्ट्स को भी अब इसके बे…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔