● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
गुरुवार, 03 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
राजनीति

मांझी दिल्ली रवाना : व्हीलचेयर पर पटना से निकले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी; क्या हुआ, जानें पूरा सच

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत खराब होने की खबर के बाद गया में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई। गुरुवार को उन्हें व्हील चेयर पर पटना से दिल्ली जाते देखा गया, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर होने की चर्चाएं शुरू हो गईं।
मांझी दिल्ली रवाना : व्हीलचेयर पर पटना से निकले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी; क्या हुआ, जानें पूरा सच हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम बिहार पटना मगध-गया भागलपुर तिरहुत-मुजफ्फरपुर दरभंगा More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद गया जिले में उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। गुरुवार को जब मांझी पटना से व्हील चेयर पर दिल्ली के लिए रवाना हुए तो उन्हें देखकर लोगों को उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने की चिंता सताने लगी। हालांकि, उनके निजी सहायक ने साफ किया कि केंद्रीय मंत्री की हालत गंभीर नहीं है। वायरल फीवर के बाद उनके शरीर में कमजोरी है, जिसकी वजह से उन्हें चलने में परेशानी हो रही है।

गुरुवार को जीतन राम मांझी को व्हील चेयर पर देखकर सोशल मीडिया और गया जिले में उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कई लोगों को लगा कि उनकी तबीयत गंभीर हो गई है और वह इलाज के लिए दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि, निजी सहायक ने इन चर्चाओं को गलत बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री की हालत गंभीर नहीं है। मांझी दिल्ली किसी इलाज के लिए नहीं, बल्कि एक जरूरी बैठक में शामिल होने जा रहे हैं।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

जीतन राम मांझी गुरुवार को अपने पूरे परिवार के साथ पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। निजी सहायक ने बताया कि दिल्ली में उनकी एक महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित है, जिसमें उनका शामिल होना जरूरी है। इसी कारण स्वास्थ्य में सुधार के बाद वह दिल्ली रवाना हुए हैं। निजी सहायक के अनुसार, मांझी की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है। सिर्फ कमजोरी की वजह से उन्हें चलने में सहारे की जरूरत पड़ रही है।

मांझी की तबीयत खराब होने की खबर सामने आने के बाद गया जिले में उनके समर्थक और शुभचिंतक चिंतित हो गए थे। निजी सहायक की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद समर्थकों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल केंद्रीय मंत्री का स्वास्थ्य सामान्य बताया जा रहा है और वह दिल्ली में अपनी निर्धारित बैठकों में शामिल होंगे।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 1 घंटे पहले

मायावती का भतीजे आकाश आनंद को लेकर अहम फ़ैसला

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर बीएसपी अपनी तैयारियों को तेज़ करने में लगी है.

यह विश्लेषण जारी रखें ➔