विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
ओटीटी की दुनिया से 'मिर्जापुर' की सियासी जंग अब बड़े परदे पर पहुंच गई है। फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' कल 04 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई और शानदार ओपनिंग ली। इस फिल्म में पुरानी स्टारकास्ट के साथ कुछ नए किरदार जुड़े हैं। इनमें एक नाम है, बिरजू लोहार का। छटंकी से दुश्मन पर वार करता है। 'बीना भाभी' से आशिका वाला कनेक्शन है और 'कालीन भैया' को दुश्मन मानता है। आपको पता है यह भूमिका किसने निभाई है?
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया क्या है बिरजू लोहार का किरदार? फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में भौकाली किरदार बिरजू लोहार को अभिनेता मोहित मलिक ने निभाया है। फिल्म में बिरजू को बब्बन यादव के वफादार के रूप में दिखाया गया है। बता दें कि बब्बन यादव की भूमिका रवि किशन ने निभाई है। बिरजू छटंकी (एक औजार) से लोगों पर हमला करता है। दिलचस्प बात यह है कि बिरजू का 'कालीन भैया' (पंकज त्रिपाठी) की पत्नी 'बीना' (रसिका दुग्गल) के साथ प्यार वाला सीन पता चलता है। फिल्म में दोनों के इंटीमेट सीन भी हैं।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
दो दशक से अभिनय की दुनिया में हैं मोहित मोहित मलिक छोटी दुनिया के बड़े सितारे हैं। उन्होंने कई चर्चित सीरियल में काम किया है और अभिनय की दुनिया में करीब दो दशक से मौजूद हैं। टीवी के बाद अब बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रयासरत हैं। मोहित मलिक ने साल 2005 में सीरियल 'मिली' से डेब्यू किया था।
मोहित मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@mohitmalik1113 इस सीरियल से मिली लोकप्रियता मोहित मलिक यूं तो कई वर्षों से सीरियल्स में काम कर रहे हैं, मगर उन्हें असली पहचान साल 2013 में सीरियल 'डोली अरमानों की' से मिली थी। इसने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय किया। मोहित 'झलक दिखला जा' जैसे डांस रियलिटी शो में भी नजर आए थे।
A post shared by Mohitt Maalik (@mohitmalik1113)
मोहित मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@mohitmalik1113 राशा थडानी की फिल्म में आए नजर मोहित के चर्चित सीरियल्स की बात करें तो इनमें 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' भी शामिल है। छोटे परदे पर अच्छी पहचान हासिल करने के बाद मोहित ने बड़े परदे का रुख किया। साल 2025 में वे राशा थडानी की डेब्यू फिल्म 'आजाद' में नजर आए। अब फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में अपने किरदार के जरिए वे दर्शकों के बीच छा गए हैं। बता दें कि कल इस फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली।