● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
शनिवार, 12 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत: देशभर में एमबीबीएस की 13,186 सीटें बढ़ीं, कुल संख्या 1.40 लाख के पार पहुंचीं

देशभर में MBBS की 13,186 नई सीटें बढ़ाई गई हैं, जिसके बाद कुल सीटों की संख्या 1.40 लाख से अधिक हो गई है। इनमें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2,786 सीटों का इजाफा हुआ है, जिससे छात्रों के लिए दाखिले के अवसर बढ़ेंगे।
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत: देशभर में एमबीबीएस की 13,186 सीटें बढ़ीं, कुल संख्या 1.40 लाख के पार पहुंचीं हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम शिक्षा देश शहर और राज्य चुनाव LIVE कारोबार More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस बीच राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। नई सीट मैट्रिक्स के मुताबिक, अब देश में एम्स जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों को छोड़कर एमबीबीएस की कुल 1,40,214 सीटें हो गई हैं। इनमें 61,185 सरकारी सीटों में 2,786 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि निजी मेडिकल कॉलेजों की 65,843 सीटों में 10,400 सीटें बढ़ी हैं।

राज्य बढ़ी हुई MBBS सीटें तमिलनाडु 1,250 बिहार 1,240 उत्तर प्रदेश 1,200 राजस्थान 1,100 तेलंगाना 1,010 पश्चिम बंगाल 975 आंध्र प्रदेश 525 मध्य प्रदेश 520 महाराष्ट्र 550 झारखंड 520 केरल 300 गुजरात 250 छत्तीसगढ़ 245 उत्तराखंड 200

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

देश में सबसे ज्यादा MBBS सीटें कर्नाटक में बढ़ाई गई हैं। यहां 1,650 नई सीटें जोड़ी गई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,250 और बिहार में 1,240 सीटें बढ़ी हैं। नई सीटें जुड़ने के बाद कर्नाटक में MBBS की कुल 15,745 सीटें हो गई हैं। वहीं, तमिलनाडु में कुल सीटों की संख्या बढ़कर 14,299 हो गई है।

राजस्थान में MBBS की 1,100 नई सीटें जोड़ी गई हैं। इसके बाद यहां कुल 8,280 सीटें हो गई हैं। तेलंगाना में 1,010 सीटें बढ़ी हैं और अब यहां कुल 10,450 MBBS सीटें हैं। पश्चिम बंगाल में 975, छत्तीसगढ़ में 645, महाराष्ट्र में 550 और आंध्र प्रदेश में 525 सीटें बढ़ाई गई हैं।

नई सीट मैट्रिक्स के अनुसार, झारखंड और मध्य प्रदेश में MBBS की 520-520 सीटें बढ़ाई गई हैं। हरियाणा में 350, केरल में 300 और गुजरात में 250 सीटों का इजाफा हुआ है। पुडुचेरी और उत्तराखंड में 200-200, जबकि जम्मू-कश्मीर में 175 नई सीटें जोड़ी गई हैं।

असम, ओडिशा और सिक्किम में 100-100 MBBS सीटें बढ़ाई गई हैं। चंडीगढ़, गोवा, पंजाब और त्रिपुरा में 50-50 सीटों का इजाफा हुआ है। मणिपुर में 25 सीटें बढ़ी हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में सिर्फ एक नई MBBS सीट जोड़ी गई है। इसके बाद हिमाचल प्रदेश में कुल MBBS सीटों की संख्या 871 हो गई है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 2 घंटे पहले

केंद्र-लद्दाख वार्ता: बेनतीजा रहा संवाद, 19 से 24 सितंबर तक कारगिल से लेह पदयात्रा; आंदोलन की चेतावनी

केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ वार्ता में प्रमुख मांगों पर ठोस पहल नहीं होने के बाद लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक …

यह विश्लेषण जारी रखें ➔