● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
सोमवार, 07 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

यूपी के इस जिले में दो दिन स्कूल बंद: टूटा 46 साल का बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 381.2 मिमी बारिश हुई दर्ज

यूपी के बरेली में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण आठवीं तक के सभी विद्यालयों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।
यूपी के इस जिले में दो दिन स्कूल बंद: टूटा 46 साल का बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 381.2 मिमी बारिश हुई दर्ज हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तर प्रदेश बरेली लखनऊ वाराणसी गोरखपुर मेरठ कानपुर More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

यूपी के बरेली में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण आठवीं तक के सभी विद्यालयों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले के आठवीं तक के सभी स्कूलों (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, यूपी बोर्ड/सीबीएसई/आईसीएसई से सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त) में आठ व नौ सितंबर को अवकाश रहेगा। प्रशासन ने सभी संबंधित स्कूलों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

46 साल में पहली बार रिकॉर्ड बारिश जिले में रविवार दोपहर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। 24 घंटे में 381.2 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, विभाग के पास वर्ष 1981 से अब तक का ब्योरा मौजूद है, लेकिन पहले कभी 24 घंटे में इतनी बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई। इससे पहले वर्ष 2005 में अधिकतम 267.2 मिमी बारिश हुई थी।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

तेज बारिश की संभावना मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है। इसी के प्रभाव के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, अब भी जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, आने वाले कुछ दिनों में आंशिक रूप से बादल छाने, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

तापमान में आई गिरावट दो दिनों की मूसलाधार बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार के मुकाबले सोमवार के अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। यह 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम पारा 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी सौ फीसदी और हवा की गति 15-20 किमी प्रतिघंटे रही।

चार डिग्री लुढ़का दिन का पारा बरेली। शहर में दो दिनों की मूसलाधार बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार के मुकाबले सोमवार के अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। यह 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम पारा 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी सौ फीसदी और हवा की गति 15-20 किमी प्रतिघंटे रही।

क्यों आया मौसम में बदलाव? मौसम विशेषज्ञ ने अतुल कुमार सिंह कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है। इसी के प्रभाव के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, अब भी जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, आने वाले कुछ दिनों में आंशिक रूप से बादल छाने, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 1 घंटे पहले

कॉकरोच जनता पार्टी ने सत्य निकेतन में हुए हादसे को लेकर की ये सात मांगें

दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए हादसे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने सरकार के सामने सात मांगें रखी हैं.

यह विश्लेषण जारी रखें ➔