विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तर प्रदेश बरेली लखनऊ वाराणसी गोरखपुर मेरठ कानपुर More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
अंत्योदय राशन कार्डधारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर की तिमाही के सापेक्ष तीन किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से दी जाएगी। इसके लिए कार्डधारकों को कुल 54 रुपये देने होंगे। खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश पर बरेली जिले में सितंबर माह के राशन वितरण का चक्र 10 से 25 सितंबर तक चलेगा। चीनी के वितरण में अंत्योदय कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी की सुविधा नहीं मिलेगी।
बाजरा की जगह मिलेगा गेहूं या चावल जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सितंबर में अंत्योदय कार्ड पर कुल 35 किलो खाद्यान्न का निशुल्क वितरण किया जाएगा। इसमें 21 किलो गेहूं, नौ किलो फोर्टिफाइड चावल और पांच किलो बाजरा शामिल है। बाजरा उचित दर विक्रेता के स्टॉक में उपलब्ध होने की स्थिति में दिया जाएगा। बाजरा का स्टॉक खत्म होने के बाद निर्धारित निर्देश के अनुसार उसके स्थान पर गेहूं या चावल दिया जाएगा।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
विक्रेता पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं, एक किलो फोर्टिफाइड चावल और दो किलो बाजरा निशुल्क मिलेगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को खाद्यान्न लेने के लिए पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। हालांकि विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक ही पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।
25 सितंबर को ओटीपी से भी मिलेगा राशन विभाग के अनुसार 25 सितंबर को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन लेने में असमर्थ उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी के जरिए निशुल्क खाद्यान्न दिया जा सकेगा। उचित दर विक्रेताओं को सुबह 8 से 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्डधारक निर्धारित अवधि में संबंधित उचित दर विक्रेता से अपने कार्ड पर देय खाद्यान्न और अंत्योदय कार्ड होने पर चीनी प्राप्त कर सकते हैं।