विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम शिक्षा देश शहर और राज्य चुनाव LIVE कारोबार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
UP PET 2026 Last Date: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी 2026 के आवेदन से चूके उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने पंजीकरण, शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। पहले इन अंतिम तारीख 1 सितंबर 2026 निर्धारित थी, लेकिन अब उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक पंजीकरण, शुल्क जमा और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।
जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उनके लिए भी जरूरी अपडेट है। आयोग ने शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2026 निर्धारित की है। इसलिए आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवार अपने फॉर्म में दर्ज जानकारी को एक बार जरूर जांच लें। नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक जानकारी, श्रेणी या अन्य विवरण में किसी तरह की गलती होने पर निर्धारित संशोधन अवधि के भीतर जरूरी सुधार किया जा सकता है। हालांकि, उम्मीदवारों को संशोधन से पहले आयोग की ओर से निर्धारित नियमों को ध्यान से देख लेना चाहिए।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
गौरतबल है कि अंतिम तिथि के करीब आने पर कई अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई थी। उनका दावा था कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान वेबसाइट पर बार-बार तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे वे आवेदन पूरा नहीं कर पा रहे हैं। कई अभ्यर्थियों ने तो सोशल मीडिया पर समस्या का जिक्र करते हुए अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग भी की थी। ऐसे में अंतिम तिथि आगे बढ़ने की खबर इन अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आई है। लेकिन अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, जल्द से जल्द अपना फॉर्म भरकर सबमिट कर दे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।