● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
बुधवार, 09 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
विश्व

यूपी में इन लोगों को मिलेगी 18 रुपये किलो चीनी: मुफ्त मिलेगा 35 किलो राशन, बाजरा न मिला तो ले जाएं गेहूं-चावल

अंत्योदय राशन कार्डधारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर की तिमाही के सापेक्ष तीन किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से दी जाएगी।
यूपी में इन लोगों को मिलेगी 18 रुपये किलो चीनी: मुफ्त मिलेगा 35 किलो राशन, बाजरा न मिला तो ले जाएं गेहूं-चावल हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तर प्रदेश बरेली लखनऊ वाराणसी गोरखपुर मेरठ कानपुर More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें अंत्योदय राशन कार्डधारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर की तिमाही के सापेक्ष तीन किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से दी जाएगी। इसके लिए कार्डधारकों को कुल 54 रुपये देने होंगे। खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश पर बरेली जिले में सितंबर माह के राशन वितरण का चक्र 10 से 25 सितंबर तक चलेगा। चीनी के वितरण में अंत्योदय कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी की सुविधा नहीं मिलेगी।

बाजरा की जगह मिलेगा गेहूं या चावल जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सितंबर में अंत्योदय कार्ड पर कुल 35 किलो खाद्यान्न का निशुल्क वितरण किया जाएगा। इसमें 21 किलो गेहूं, नौ किलो फोर्टिफाइड चावल और पांच किलो बाजरा शामिल है। बाजरा उचित दर विक्रेता के स्टॉक में उपलब्ध होने की स्थिति में दिया जाएगा। बाजरा का स्टॉक खत्म होने के बाद निर्धारित निर्देश के अनुसार उसके स्थान पर गेहूं या चावल दिया जाएगा।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

विक्रेता पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं, एक किलो फोर्टिफाइड चावल और दो किलो बाजरा निशुल्क मिलेगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को खाद्यान्न लेने के लिए पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। हालांकि विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक ही पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।

25 सितंबर को ओटीपी से भी मिलेगा राशन विभाग के अनुसार 25 सितंबर को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन लेने में असमर्थ उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी के जरिए निशुल्क खाद्यान्न दिया जा सकेगा। उचित दर विक्रेताओं को सुबह 8 से 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्डधारक निर्धारित अवधि में संबंधित उचित दर विक्रेता से अपने कार्ड पर देय खाद्यान्न और अंत्योदय कार्ड होने पर चीनी प्राप्त कर सकते हैं।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 2 घंटे पहले

ईरानी न्यूज़ एजेंसी ने अमेरिका की सबसे आधुनिक पनडुब्बी को पकड़ने का किया दावा

ईरान ने अमेरिका की एक अत्याधुनिक पनडुब्बी को पकड़ लिया है. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के क़रीबी मानी जाने वाली समाचार …

यह विश्लेषण जारी रखें ➔