विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद लखनऊ वाराणसी गोरखपुर मेरठ कानपुर More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
मौके पर बुलाई गई पुलिस और प्रेमी घटना की सूचना मिलते ही अजीमनगर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी युवती को नीचे उतरने के लिए काफी समझाया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए युवती के प्रेमी को भी घटनास्थल पर बुलवा लिया।
शादी के आश्वासन पर मानी बात पुलिस और परिजनों ने मिलकर युवती को काफी देर तक समझाया। जब परिजनों की ओर से प्रेमी के साथ शादी कराने का पक्का आश्वासन मिला, तब जाकर युवती शांत हुई।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
दो घंटे बाद मिली राहत सुबह सात बजे से शुरू हुआ यह हंगामा करीब दो घंटे तक चला। युवती के सुरक्षित नीचे आने के बाद टावर के आसपास जमा ग्रामीणों, परिजनों और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
अधिकारियों का बयान मामले के शांत होने के बाद अजीमनगर थाना प्रभारी दया शंकर ने स्पष्ट किया कि युवती केवल अपने प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी थी। वहीं, क्षेत्राधिकारी (सीओ) पंकज पंत ने बताया कि युवती को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।