विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तर प्रदेश अम्बेडकरनगर लखनऊ वाराणसी गोरखपुर मेरठ कानपुर More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
आजम खां के मुद्दे पर राजभर ने कहा कि उन्हें फंसाने वाले अखिलेश यादव हैं। जब सरकारी जमीन और धन से कॉलेज बनाया जा रहा था तो जमीन का हस्तांतरण क्यों नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस सरकारों के समय वक्फ की करोड़ों रुपये की जमीनें हजारों रुपये में लीज पर दी गईं। इन जमीनों पर मॉल और होटल बनाए गए तथा मोटा किराया वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जमीनें बेची नहीं गईं। वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।
अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने के संजय निषाद के बयान और सीतापुर में राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु के रोने के सवाल पर राजभर ने कहा कि मंत्री हैं, उन्हें लगा होगा तो उन्होंने कहा होगा। कभी-कभी कार्यकर्ता भी गलती करते हैं, लेकिन किसी के साथ मारपीट नहीं होनी चाहिए। यदि कोई घटना करता है तो उसे सजा मिलेगी।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
प्रेरणा स्थल पर जलभराव को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बिहार और नेपाल में भी बाढ़ आई है, इसे भाजपा ने नहीं कराया है। बरसात में इस तरह की स्थिति पैदा होती है। पहले खुले नाले और नदियां थीं, लेकिन अब उन पर भी अतिक्रमण हो गया है।