विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तर प्रदेश लखनऊ वाराणसी गोरखपुर मेरठ कानपुर More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
आटे के दाम बढ़ रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला ओएमएसएस (ओपन मार्केट सेल स्कीम) के तहत भारतीय खाद्य निगम अपने सुरक्षित भंडार से अतिरिक्त गेहूं को आटा मिलों, व्यापारियों और थोक उपभोक्ताओं को ई-नीलामी के जरिये बेचता है। मकसद कम आपूर्ति वाले महीनों में बाजार में गेहूं की स्थिति को नियंत्रित करना है। इसके लिए सरकार न्यूनतम मूल्य तय करती है। अभी ओएमएसएस के तहत गेहूं की बिक्री शुरू नहीं की गई है।
कृषि विशेषज्ञ डॉ सत्येंद्र सिंह बताते हैं कि इस बार गेहूं के उत्पादन में 20-30 प्रतिशत तक की कमी आई है। यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब में उत्पादन 20-30 प्रतिशत तक घटा है। देश भर का औसत उत्पादन 20 प्रतिशत प्रभावित हुआ है। बताया कि बाजार में बुवाई के समय तक जब कीमतें ज्यादा रहती हैं, तो किसान गेहूं की बुवाई में अतिरिक्त रुचि दिखाता है।