● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
व्यापार

यूपी: संजय सिंह बोले- कैबिनेट मंत्री ही न्याय के लिए धरने पर बैठे, आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?

आप सांसद संजय सिंह ने गोंडा व्यापारी विनोद साहनी की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब कैबिनेट मंत्री को न्याय के लिए धरने पर बैठना पड़े, तो आम जनता की सुरक्षा चिंता का विषय है।
यूपी: संजय सिंह बोले- कैबिनेट मंत्री ही न्याय के लिए धरने पर बैठे, आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तर प्रदेश लखनऊ वाराणसी गोरखपुर मेरठ कानपुर More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गोंडा के व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार और कानून-व्यवस्था पर निशाना साधा है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि जब प्रदेश सरकार में शामिल कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को ही अपनी ही पुलिस के रवैये के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठना पड़े, तो आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा।

संजय सिंह ने कहा कि गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र में बर्तन व्यापारी और निषाद पार्टी कार्यकर्ता विनोद कुमार साहनी की हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल व्यापारी की लखनऊ के केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हुई। उन्होंने कहा कि मृतक को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री को सड़क पर धरने पर बैठना पड़ रहा है। आप सांसद ने सवाल उठाया कि जब सत्ता में शामिल लोग ही अपनी सरकार के पुलिस-प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं, तो थाने और चौकियों के चक्कर काट रहे आम नागरिकों की स्थिति क्या होगी।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मामले में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को खुली छूट दी। उनके मुताबिक, मृतक के परिजनों ने परसपुर के थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी पर लापरवाही बरतने तथा आरोपियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब सत्ता के सहयोगी दल के नेता को ही लापरवाह पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने, उन्हें निलंबित करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठना पड़ रहा है, तो यह सरकार के कानून-व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़े करता है।

संजय सिंह ने सरकार से मांग की कि विनोद साहनी हत्याकांड के सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, पीड़ित परिवार को परेशान करने के दोषी पाए जाने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी व्यापारियों और आम नागरिकों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी और प्रदेश में बढ़ते अपराध के मुद्दे को लगातार उठाएगी।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 2 घंटे पहले

पीएम मोदी ने ब्रिक्स बिज़नेस फ़ोरम को किया संबोधित, की ये अपील

पीएम मोदी ने कहा, "ब्रिक्स देश दुनिया की 50% आबादी, 40% जीडीपी और 25% से ज़्यादा व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं."

यह विश्लेषण जारी रखें ➔