● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
शुक्रवार, 04 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
राजनीति

यूपी: 26 जिलों में बाढ़ का असर, 1312 शरणालय सक्रिय, इन गांवों में रेस्क्यू; सीएम योगी ले रहे पल-पल का अपडेट

प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ का असर जारी है। चित्रकूट में 36 गांवों के 13,906 प्रभावित लोगों तक भोजन, राहत सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई गई हैं। प्रदेश में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
यूपी: 26 जिलों में बाढ़ का असर, 1312 शरणालय सक्रिय, इन गांवों में रेस्क्यू; सीएम योगी ले रहे पल-पल का अपडेट हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तर प्रदेश लखनऊ वाराणसी गोरखपुर मेरठ कानपुर More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से कर्वी के रामघाट सहित 19 गांव, राजापुर के सात और मानिकपुर के 10 गांव प्रभावित हुए। कुल 36 प्रभावित गांवों के 13,906 लोगों तक प्रशासन की ओर से भोजन, राहत सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई गई हैं। तत्काल भोजन उपलब्ध कराने के लिए कर्वी में 24,530, राजापुर में 4,043 और मानिकपुर में 230 लंच पैकेट बांटे गए हैं। इस तरह कुल 28,803 लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं।

प्रभावित परिवारों को जरूरी सामान उपलब्ध कराने के लिए कर्वी में 1,073, राजापुर में 796 और मानिकपुर में 196 राहत किट वितरित की गई हैं। कुल 2,065 राहत किट बांटी जा चुकी हैं। प्रभावित लोगों के लिए जिले में 18 बाढ़ शरणालय भी क्रियाशील हैं।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

बाढ़ में जिले में 653 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें 188 मामलों में 7.52 लाख रुपये की सहायता राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी जा चुकी है। पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त एक मकान के लिए 1.20 लाख रुपये की सहायता दी गई है। अन्य मामलों में भुगतान की प्रक्रिया जारी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 28 मेडिकल टीमें एंबुलेंस और जरूरी दवाओं के साथ तैनात हैं। टीमें स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण कर रही हैं। वहीं फसल क्षति का आकलन करने के लिए सर्वे भी कराया जा रहा है।

गाजीपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से डूहिया सरैया के पास नदी के टापू पर फंसे 12 चरवाहों और दो हजार से अधिक भेड़ों को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सुरक्षित बचा लिया। करीब छह घंटे चले अभियान में नाइट विजन ड्रोन की मदद से फंसे लोगों और भेड़ों की लोकेशन चिन्हित की गई। देर रात सूचना मिलने के बाद संयुक्त टीम ददरी घाट पहुंची। इसके बाद फ्लड कंपनी पीएसी, पुलिस, प्रशासनिक टीम और स्थानीय नाविकों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 26 जिलों में बाढ़ का असर रहा। बाढ़ से करीब 3.53 लाख आबादी प्रभावित है। राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक अब तक 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है, जबकि 4,847 लोग बाढ़ शरणालयों में रह रहे हैं। प्रदेश में कुल 1,312 बाढ़ शरणालय स्थापित किए गए हैं। राहत एवं बचाव तंत्र की सक्रियता के चलते अब तक किसी जन या पशुहानि की सूचना नहीं है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव के लिए 1,634 बाढ़ चौकियां, 1,697 नाव-मोटरबोट और 1,068 मेडिकल टीमें सक्रिय हैं। प्रभावितों तक भोजन, राहत सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के साथ लगातार निगरानी की जा रही है। अब तक 72,897 बाढ़ राहत खाद्यान्न पैकेट और 3,67,551 लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। पशुओं के लिए पांच हजार क्विंटल से अधिक भूसा उपलब्ध कराया गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 5.52 लाख से अधिक क्लोरीन टैबलेट और 1.87 लाख से अधिक ओआरएस पैकेट बांटे गए हैं। बाढ़ से 45 हजार से अधिक पशु प्रभावित हैं, लेकिन अब तक किसी पशु की मृत्यु की सूचना नहीं है।

अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कानपुर, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 2 घंटे पहले

अमेरिका ने कहा, 'यूरोपीय संघ ईरान को अलग-थलग करने को तैयार'

अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा कि "दुनिया ईरानी शासन को साफ़ संदेश दे रही है कि जब तक वित्तीय मदद की आख़िरी बची कड़ी भी नही…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔