विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तर प्रदेश सहारनपुर लखनऊ वाराणसी गोरखपुर मेरठ कानपुर More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
जांच में पहले 7.40 करोड़ के जाली नोट मिले जांच टीम ने करेंसी चेस्ट में जमा एक-एक नोट की पड़ताल शुरू की। शुरुआती जांच में करीब 7.40 करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट मिलने की जानकारी सामने आई। जांच आगे बढ़ने के साथ जाली नोटों की संख्या और रकम बढ़ती गई। बैंक की टीम के अनुसार सोमवार देर रात तक करीब 17 करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट मिलने का दावा किया गया। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर जाली नोटों की संख्या और धनराशि और बढ़ सकती है। यह भी पढ़ें: यादें: खुद गाने तैयार करते, मुझसे प्राॅजेक्ट बनवाते थे अंकित, पत्नी बोली-फिटनेस के लिए छह साल से रोटी तक न खाई
कई दिनों से चल रही जांच करेंसी चेस्ट में नोटों की जांच पिछले चार-पांच दिनों से चल रही है। मेरठ और दिल्ली स्थित बैंक मुख्यालय से आई टीमें एक-एक नोट की पड़ताल कर रही हैं। जाली नोट मिलने के बाद बैंक के स्थानीय अधिकारियों से लेकर मुख्यालय तक हड़कंप मच गया है। जाली नोट चेस्ट तक कैसे पहुंचे, बड़ा सवाल करेंसी चेस्ट में इतनी बड़ी मात्रा में जाली नोट मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। बैंक में रकम जमा होने से पहले नोटों की जांच की जाती है। ऐसे में जाली नोट आखिर किस स्तर पर असली नोटों के बंडल में शामिल हुए और करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है।