● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

रांची में बड़ा हादसा: पानी टंकी का टावर गिरा, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत; तीन को किया गया रेस्क्यू

रांची के जिला स्कूल परिसर में बुधवार शाम पुराने पानी टंकी के टावर को तोड़ने के दौरान अचानक ढह जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के समय पांच मजदूर मौके पर थे, जिनमें से तीन को सुरक्षित बचा लिया गया।
रांची में बड़ा हादसा: पानी टंकी का टावर गिरा, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत; तीन को किया गया रेस्क्यू हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार शाम पुराने पानी टंकी के टावर को गिराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टावर अचानक ढह गया और उसके मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा शाम करीब छह बजे कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जिला स्कूल परिसर में हुआ। यहां नई पानी टंकी बनाने के लिए पुराने ढांचे को तोड़ने का काम चल रहा था।

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

अधिकारियों के मुताबिक, जिस समय पुराने टावर को गिराने का काम चल रहा था, उस दौरान मौके पर कुल पांच मजदूर मौजूद थे। टावर अचानक भरभराकर गिर गया और दो मजदूर मलबे में दब गए। वहीं, तीन मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

एक शव पहले, दूसरा बचाव अभियान के दौरान मिला

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

एएसपी निखिल राय ने बताया कि हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई है। टावर गिरने के बाद एक मजदूर का शव तुरंत मलबे से बरामद कर लिया गया था, जबकि दूसरा मजदूर मलबे के नीचे फंस गया था। उसकी तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। रांची स्थित 9वीं बटालियन एनडीआरएफ के कमांडेंट मोहम्मद सलीम रईम ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया और मलबे में फंसे मजदूर की तलाश की। कमांडेंट ने बताया, "हादसे के वक्त यहां पांच लोग थे। इनमें से तीन को सुरक्षित बचा लिया गया। एक शव जिला प्रशासन ने पहले ही बरामद कर लिया था, जबकि दूसरा शव अब बरामद कर लिया गया है। शव को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।"

हादसे के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुराने पानी टंकी के टावर को गिराने के दौरान यह ढांचा अचानक क्यों ढह गया, इसकी जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 2 घंटे पहले

आईफोन डुओ से लेकर एयरपॉड्स 5 तक: एपल के इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? जानें पूरी डिटेल

आईफोन डुओ से लेकर एयरपॉड्स 5 तक: एपल के इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? जानें सभी की पूरी डिटेल

यह विश्लेषण जारी रखें ➔