● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
मनोरंजन

रानी मुखर्जी: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया अभिनेत्री को सम्मानित; मंच पर हुईं भावुक, कही यह बड़ी बात

रानी मुखर्जी को 62वां महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान एक्ट्रेस भावुक हो उठीं।
रानी मुखर्जी: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया अभिनेत्री को सम्मानित; मंच पर हुईं भावुक, कही यह बड़ी बात हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

बुधवार को मुंबई में 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान अभिनेत्री रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जानें स्टेज पर मुख्यमंत्री के हाथों यह सम्मान पाने के बाद क्या बोलीं रानी?

क्यों सम्मानित हुईं रानी मुखर्जी?  महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह मुंबई के रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित हुआ था। इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे। उन्होंने रानी मुखर्जी को उनके सिनेमा में वर्षों के योगदान के लिए सम्मानित किया।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

रानी मुखर्जी सम्मानित होते हुए - फोटो : एएनआई मंच पर भावुक होकर क्या बोलीं रानी मुखर्जी?  इस सम्मान को पाकर रानी मंच पर भावुक दिखाई दी। उन्होंने कहा, ‘क्योंकि मुझे यह सम्मान अपने ही लोगों और अपनी जन्मभूमि से मिल रहा है, मुझे लगता है कि यही बात इस पल को मेरे लिए सचमुच खास बनाती है। भारतीय सिनेमा के दिग्गज राज कपूर जी के नाम पर दिए जाने वाले इस पुरस्कार को प्राप्त करना अपने आपमें बहुत ही सम्मान की बात है। मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं इस सम्मान के अनुरूप रहूंगी।’

रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया रानी बोलीं- मुंबई ने दी पहचान   रानी मुखर्जी ने आगे कहा, ‘मुंबई ने मुझे मेरी पहचान दी है। इसने मुझे अपने लोग दिए हैं। करियर दिया है। यह मेरा घर, मेरा सुरक्षित स्थान, मेरा सब कुछ रहा है। इसलिए यह पुरस्कार मेरे दिल में एक बहुत ही खास जगह रखेगा क्योंकि जब भी मैं इसे देखूंगी, मुझे सिर्फ एक पुरस्कार नहीं दिखेगा। मुझे मेरा मुंबई, मेरा महाराष्ट्र दिखेगा।’

रानी को हाल ही में भारतीय सिनेमा और सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए मानद डॉक्टर ऑफ लेटर्स की उपाधि से भी सम्मानित किया गया था। - फोटो : सोशल मीडिया चुने गए किरदारों में साहस था  मंच से रानी ने अपने किरदारों के चुनाव पर भी अपने भाव व्यक्त किये। अभिनेत्री ने कहा, ‘मैंने हमेशा ऐसे किरदारों को चुना जो सच्चे लगते थे, जिनकी कहानी, उनके सफर और उनके लचीलेपन के कारण मैं सहज रूप से उनकी ओर आकर्षित हुई। ऐसे किरदार जिनमें साहस था। ऐसे किरदार जिनमें कमियां थीं। ऐसे किरदार जो पृष्ठभूमि में गुम होने से इनकार करते थे। ऐसी महिलाएं जो कभी किसी और के बचाव का इंतजार नहीं करती थीं।’

डेब्यू फिल्म 'राजा की आएगी बारात' में रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया महाराष्ट्र को समर्पित किया पुरस्कार   अंत में रानी ने अपना यह पुरस्कार महाराष्ट्र को ही समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत कृतज्ञता के साथ यह पुरस्कार महाराष्ट्र को समर्पित करती हूं। यहां की जनता को, यहां के कलाकारों को, यहां के टेक्नीशियंस को, यहां के फिल्म निर्माताओं को, इस खूबसूरत राज्य को अपना घर कहने वाले संपूर्ण फिल्म जगत को और उन सभी पीढ़ियों के कहानीकारों को, जो हमसे पहले आए और जिन्होंने मुझ जैसी लड़की के लिए सपने देखना संभव बनाया।'

फिल्म 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया तीन दशकों से सिनेमा में योगदान   अपने तीन दशक के करियर में रानी मुखर्जी ने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। एक्ट्रेस ने 1996 में फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद ‘कुछ कुछ होता है’, 'हद कर दी आपने', 'साथिया’, ‘ब्लैक’, ‘मिसेस चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे’, ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों से फिल्मी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 4 घंटे पहले

ओटीटी रिलीज: डाकू बनकर घमासान करेंगे अरशद वारसी, 40 भूतों से भिड़ेंगी आशा नेगी; इस हफ्ते देखें ये प्रोजेक्ट्स

यह शुक्रवार ओटीटी प्रेमियों के लिए बहुत खास रहने वाला है। इस दिन कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इसमें हॉरर से …

यह विश्लेषण जारी रखें ➔