विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम ज्योतिष बोले तारे राशिफल ज्योतिषी से बात करें राशिफल 2026 More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amarujala मेष राशि आज का दिन उपलब्धियों की नई कहानी लिख सकता है। लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम आखिरकार पूरा होने से मन को बड़ी राहत मिलेगी। परिवार में आपसी प्रेम और एकजुटता बनी रहेगी। संतान की खुशी के लिए नया वाहन खरीदने का विचार भी हकीकत बन सकता है। हालांकि, सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। साथ ही, अनजान लोगों की बातों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें, वरना फायदा उठाया जा सकता है।
3 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amarujala वृषभ राशि आज का दिन भले ही सामान्य नजर आए, लेकिन इसके भीतर कई नए अवसर छिपे हो सकते हैं। नई नौकरी का ऑफर आकर्षक लगेगा, फिर भी फिलहाल वर्तमान नौकरी में टिके रहना आपके लिए बेहतर हो सकता है। रिश्तों में भरोसा और मजबूती बढ़ेगी। वरिष्ठों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। अचानक खर्च सामने आने से थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन आपकी मेहनत धीरे-धीरे आपको एक नई पहचान दिलाएगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में काम आ सकती है।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
4 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amarujala मिथुन राशि आज पैसों के लेन-देन में थोड़ी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए हर सौदा सोच-समझकर करें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादों को फिर से ताजा कर देगी। जिम्मेदारियों से पीछे हटने के बजाय पूरे आत्मविश्वास से उनका सामना करें, सफलता आपके करीब आएगी। जीवनसाथी के लिए किया गया छोटा-सा सरप्राइज रिश्ते में फिर से मिठास घोल सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ रुका हुआ पैसा वापस मिलने की भी उम्मीद है।
5 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amarujala कर्क राशि आज जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव दस्तक दे सकता है। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन धैर्य और प्यार से स्थिति आपके नियंत्रण में आ सकती है। आज आपका गुस्सा ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन सकता है, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखें। भाई-बहनों के साथ चल रहा पुराना विवाद बातचीत से सुलझाने का अच्छा समय है। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा होने की खबर आपको काफी राहत दे सकती है।