विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम दिल्ली-एनसीआर नूंह गाजियाबाद गुरुग्राम नोएडा फरीदाबाद
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
नूंह जिले के मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र स्थित एक नामी रिजॉर्ट में विदेशी युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता करीब 6 माह की गर्भवती बताई जा रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक फिलहाल फरार है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता कुआलालंपुर, मलेशिया की रहने वाली है और पिछले काफी समय से गुरुग्राम में आरोपी युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोप है कि 31 अगस्त से 3 सितंबर के बीच आरोपी युवक पीड़िता को मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र के एक रिसोर्ट में लेकर आया और वहां शादी का झांसा देकर उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गया। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। इस मामले में मोहम्मदपुर अहीर थाना प्रभारी सचिन कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस पीड़िता के बयान और रिसोर्ट के रिकॉर्ड के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।