विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम क्रिकेट क्रिकेट न्यूज़ स्कोरकार्ड ICC Rankings
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया दिल्ली में तैयारियों में जुटी है। गुरुवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने नेट्स में करीब आधे घंटे तक बल्लेबाजी की। प्रैक्टिस के बाद उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। वह मैदान पर तिरंगे वाली पतंग उड़ाते नजर आए।
अभ्यास सत्र के दौरान अभिषेक शर्मा का पूरा ध्यान अपनी पावर-हिटिंग पर रहा। उन्होंने करीब 30 मिनट तक बल्लेबाजी की और स्पिन तथा तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपने शॉट्स का अभ्यास किया। अभिषेक ने खास तौर पर रेंज हिटिंग पर जोर दिया। स्पिनरों के खिलाफ उन्होंने कई बड़े छक्के लगाए। वहीं, तेज गेंदबाजों के सामने भी उन्होंने आक्रामक शॉट खेलने की प्रैक्टिस की। Abhishek Sharma 🆚 Shivam Dube 🪁 Who wins the 𝘾𝙡𝙖𝙨𝙝 𝙤𝙛 𝙩𝙝𝙚 '𝙆𝙞𝙩𝙚' 𝘼𝙣𝙨? 🤔#TeamIndia | @OfficialAbhi04 | @IamShivamDube pic.twitter.com/pnCK1gqx63
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
नेट्स में बल्लेबाजी के बाद अभिषेक का हल्का-फुल्का अंदाज देखने को मिला। प्रैक्टिस खत्म होने के बाद वह मैदान के एक हिस्से में पहुंचे और पतंग उड़ाने लगे। इस दौरान उनके साथ शिवम दुबे भी नजर आए। अभिषेक जिस पतंग को उड़ा रहे थे, वह तिरंगे के रंग में थी। उन्होंने करीब 10 से 15 मिनट तक पतंगबाजी का आनंद लिया। इस दौरान वह काफी सहज नजर आए। बीसीसीआई ने इस पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।
अभिषेक जिस आसानी से पतंग की डोर संभाल रहे थे, उससे ऐसा लग रहा था कि वह पतंगबाजी से अच्छी तरह परिचित हैं। वह हवा के हिसाब से डोर को संभालते और पतंग को ऊपर ले जाते नजर आए। अभिषेक के लिए यह प्रैक्टिस सेशन दो अलग अंदाज लेकर आया। पहले उन्होंने नेट्स में गेंदों को अपने बल्ले से हवा में भेजा और फिर मैदान से आसमान की ओर तिरंगे वाली पतंग उड़ाई। उनके साथ शिवम दुबे का नजर आना भी इस पल को और दिलचस्प बना गया।