विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम लाइफ स्टाइल हेल्थ एंड फिटनेस फैशन फूड यात्रा रिलेशनशिप More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
2 of 5 वेट लॉस के समय बरतें सावधानी - फोटो : Freepik.com वेट लॉस करते समय बरतें सावधानी स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वजन कम करने का मतलब सिर्फ वेट मशीन पर दिखने वाले नंबर को कम करना नहीं है। हमेशा ये ध्यान रखें कि वजन घटाते समय मांसपेशियों और पोषण को बचाते हुए धीरे-धीरे फैट कम करना आपका लक्ष्य होना चाहिए।
हालांकि अगर आप बहुत तेजी से वजन घटा रहे हैं तो ये समय के साथ पित्ताशय में पथरी यानी गॉलब्लैडर स्टोन जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है, जिसमें आपको ऑपरेशन की जरूरत पड़ सकती है।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
3 of 5 वजन कम करने पर दें ध्यान - फोटो : Adobe stock क्या कहते हैं विशेषज्ञ? फिटनेस एक्सपर्ट डॉ राजीव राय कहते हैं, आप वजन को जितने कंट्रोल तरीके से कम करते हैं उसके उतने ही देर तक टिके रहने की संभावना होती है। वेट लॉस का मतलब यह नहीं कि हर व्यक्ति को हर सप्ताह 400-900 ग्राम वजन घटाना ही है। वजन कम करने का तरीका ऐसा होना चाहिए जिसमें शरीर को पर्याप्त पोषण मिले और मांसपेशियों की कमी न होने पाए। वेट लॉस के चक्कर में खाना कम खाना, सख्त डाइटिंग करना आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी कर सकता है, जिसके कारण सेहत को कई तरह के नुकसान का जोखिम रहता है।
तेजी से वजन कम करने की कोशिश में पानी की कमी भी हो सकती है। इसलिए वजन घटाते समय संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन, सब्जियां, फल, साबुत अनाज और उचित मात्रा में तरल पदार्थ लेना जरूरी है।
4 of 5 गॉलब्लैडर स्टोन की समस्या - फोटो : Adobe Stock तेजी से वजन घटाने के खतरे डॉ राजीव बताते हैं, बहुत तेजी से वजन घटाने की कोशिश में आप गॉलब्लैडर स्टोन की समस्या का शिकार हो सकते हैं। बहुत लो कैलोरी वाली डाइट और तेज वजन घटने से शरीर के पित्त संतुलन में बदलाव होने लगता है, जिससे पथरी बनने का खतरा बढ़ जाती है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।