विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम दिल्ली दिल्ली-एनसीआर गाजियाबाद गुरुग्राम नूंह नोएडा फरीदाबाद
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सत्य निकेतन इमारत हादसे के बचाव स्थल पर मोबाइल नेटवर्क जैमर लगाए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इलाके में मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से काम कर रहा है और सभी बचाव एजेंसियां बिना किसी बाधा के मोबाइल फोन के जरिए एक-दूसरे से संपर्क कर रही हैं।
2 of 4 Delhi building collapse - फोटो : अमर उजाला 'दावा पूरी तरह से झूठा' सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किए गए एक पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने इन दावों को पूरी तरह से झूठा करार दिया। पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अग्निशमन विभाग के जवान मोबाइल कम्युनिकेशन के माध्यम से ही निर्बाध रूप से आपस में समन्वय कर रहे हैं।