विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम नौकरी देश शहर और राज्य चुनाव LIVE कारोबार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
Top 10 Govt Jobs September 2026: सितंबर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए कई बड़े अवसर खुले हैं। डाक विभाग की 10वीं पास भर्ती से लेकर इंजीनियरिंग, बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी और भू-विज्ञान क्षेत्र की नौकरियों तक आवेदन का मौका है। इन 10 भर्तियों को मिलाकर 44,637 पद हैं। हालांकि, सभी भर्तियों की योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया अलग-अलग है, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित अधिसूचना देखना जरूरी है।
2 of 12 India Post GDS Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स 1. India Post GDS Recruitment 202 डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 23,757 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक के पद शामिल हैं। यह भर्ती खास तौर पर 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है। पंजीकरण 31 अगस्त से शुरू हो चुका है, जबकि ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा और इस भर्ती में पिछली अनुसूची का पंजीकरण नंबर मान्य नहीं होगा। अधिक पढ़ें...
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
3 of 12 IBPS RRB Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स 2. IBPS RRB-XV Recruitment 2026 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का मौका है। आईबीपीएस की आरआरबी-XV प्रक्रिया में ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) और ऑफिसर स्केल-I, II व III के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 है। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग है। ऑफिसर संवर्ग में उम्मीदवार केवल एक पद के लिए आवेदन कर सकता है। अधिक पढ़ें...
4 of 12 SSC JE 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स 3. SSC JE Recruitment 2026 कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के 1,748 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े पद हैं। आवेदन 2 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और 22 सितंबर 2026 तक फॉर्म भरा जा सकता है। संबंधित विषय में बीई/बीटेक या तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन पेपर-1 और पेपर-2 के आधार पर होगा। अधिक पढ़ें...
5 of 12 Indian Railways - फोटो : Adobe Stock 4. RRB JE Recruitment 2026 रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर समेत संबंधित पदों की भर्ती में संशोधन करते हुए कुल रिक्तियां बढ़ाकर 4,029 कर दी हैं। उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा या बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के जरिए होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 है। अधिक पढ़ें...