विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मध्य प्रदेश भोपाल इंदौर उज्जैन ग्वालियर जबलपुर More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
मक्का के खेत में तैयार हुई जहरीली शराब - फोटो : अमर उजाला Link Copied
जांच में एक खौफनाक पहलू यह भी सामने आया है कि मक्का के खेत में जहरीला मिश्रण तैयार करने वाले व्यक्ति ने इसकी गुणवत्ता जांचने के लिए खुद इसके दो ढक्कन पी लिए थे। शराब पीते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद क्षेत्र में लोगों की तबीयत बिगड़ने और मौतों का सिलसिला शुरू होते ही आरोपियों में हड़कंप मच गया। घबराए तस्करों ने सबूत मिटाने के लिए बची हुई तीन पेटियों की शराब और अन्य आपत्तिजनक सामग्री को इधर-उधर फेंककर नष्ट करना शुरू कर दिया।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
पुलिस कार्रवाई के दौरान चंदू राजपूत के ठिकाने से 27 लीटर अमानक शराब, 164 खाली क्वार्टर, 170 ढक्कन, 150 लेबल, शराब मापने के यंत्र और कार्टून के गत्ते समेत बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की गई है। मामले में पुलिस रवि लखेरा, चंद्रभान सिंह राजपूत और शिवांजय राजपूत समेत मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
अब पुलिस की नजरें इस भीषण कांड के अन्य मास्टरमाइंड मनीष लोधी की गिरफ्तारी पर टिकी हैं। पुलिस का मानना है कि मनीष के गिरफ्तार होने के बाद अवैध शराब के पूरे नेटवर्क और साजिश की कई अहम परतें खुल सकती हैं।