● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
सोमवार, 07 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
स्वास्थ्य

सागर जहरीली शराब कांड: मेथेनॉल की मिलावट का खुलासा, तभी शरीर में फैला तेजी से जहर; गटकने से दम तोड़ते गए लोग

सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब में मेथेनॉल की मिलावट का खुलासा हुआ है। 11 मौतों की पुष्टि हुई है, जबकि 22 मौतों का दावा है। 109 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस सप्लाई नेटवर्क और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सागर जहरीली शराब कांड: मेथेनॉल की मिलावट का खुलासा, तभी शरीर में फैला तेजी से जहर; गटकने से दम तोड़ते गए लोग हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मध्य प्रदेश सागर अनूपपुर अशोकनगर आगर मालवा इंदौर उज्जैन More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

लील ली कई लोगों की जिंदगी - फोटो : अमर उजाला 1 Link Copied

सागर जिले के बंडा क्षेत्र के गांवों में नकली और जहरीली शराब पीने से मौतों का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 22 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। करीब 109 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जहरीली शराब के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

इस बीच शराब में मेथेनॉल की मिलावट की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि अधिक मुनाफा कमाने के लालच में शराब में मेथेनॉल मिलाया गया। लोगों का हाल जानने पहुंचे मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और सागर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल ने भी मेथेनॉल मिलावट की बात कही। उन्होंने बताया कि मेथेनॉल मिलाने से शराब की एक पेटी, जिसकी कीमत करीब 2200 रुपये होती है, उसकी लागत करीब 700 रुपये रह जाती है। ज्यादा मुनाफे के लालच में ऐसी शराब खरीदकर बेची गई।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिसिन एवं पल्मोनरी विशेषज्ञ डॉ. सौरभ जैन के अनुसार, मेथेनॉल शरीर में जाने के बाद फॉर्मेलडिहाइड और फिर फॉर्मिक एसिड में परिवर्तित होता है। ये पदार्थ शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं। इससे आंखों, दिमाग और अन्य अंगों पर गंभीर असर पड़ सकता है। कुछ मामलों में सांस लेने में भी परेशानी होने लगती है और व्यक्ति की सांसें उखड़ सकती हैं।

कई गांवों में जहरीली शराब पहुंचाने का आरोप सागर जिले के बंडा क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक गांवों में जहरीली शराब पहुंचाए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि शराब ठेकेदारों, ढाबा संचालकों और गांवों में अवैध शराब बेचने वाले लोगों के नेटवर्क के जरिए मेथेनॉल मिली शराब की बिक्री की गई। इस घटना में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 100 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती बताए जा रहे हैं। कई परिवार इस त्रासदी से प्रभावित हुए हैं।

घटना के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में स्वास्थ्य अमले की तैनाती बढ़ा दी है। 18 से अधिक स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप लगाए गए हैं। संदिग्ध लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि समय रहते जहरीली शराब के प्रभाव का पता लगाया जा सके और उपचार शुरू किया जा सके।

लाइसेंसी ठेकेदार भी आरोपी बनाए गए पुलिस जहरीली शराब के नेटवर्क और इसकी सप्लाई से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले में लाइसेंसी ठेकेदार सिद्धार्थ कुशवाहा और यशवंत ठाकुर को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। जांच के दौरान शराब की सप्लाई, मेथेनॉल की खरीद और इसे मिलाने से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 13 घंटे पहले

जुगाड़ पर सरकारी सिस्टम : प्लास्टर की जगह फिर गत्ता लगाकर मरीज रेफर किया गया; बिहार में अब कहां आया मामला?

Bihar News : बिहार में पिछले दिनों जब प्लास्टर की जगह गत्ता लगाए मरीज की तस्वीर सामने आई तो सरकारी सिस्टम ने आननफानन में…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔