विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
गूगल में + फ़ॉलो करें एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Sep 2026 06:46 PM IST सार Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लिए चौथा और पांचवा हफ्ता किसी चमत्कार से कम नहीं रहा। अपनी कमाई से फिल्म अब ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के रिकार्ड भी तोड़ रही है। जानें कितना है इस फिल्म का कलेक्शन?
'हनुमान अंश', 'धुरंधर' - फोटो : अमर उजाला Link Copied
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
फिल्म ‘हनुमान अंश’ सिर्फ दो करोड़ के बजट में बनी फिल्म है। फिल्म जब रिलीज हुई तब शुरूआती तीन हफ्तों में इसकी कमाई कुछ खास नहीं रही। मगर अब चौथे और पांचवें हफ्ते में तगड़ी कमाई करने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ‘धुरंधर 2’ को भी करारी टक्कर दे रही है। जानें कैसे यह फिल्म फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मेगा बजट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है।
पांचवे हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला 30वें दिन किया ‘धुरंधर’ को परास्त
फिल्म ‘हनुमान अंश’ हर दिन अपनी कमाई से कई बड़े बजट की फिल्मों को चुनौती दे रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 30वें दिन 16.50 करोड़ रुपये कमाये। वहीं रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 11.75 करोड़ का कारोबार किया था। तीसवें दिन कमाई के मामले में फिल्म ने 'छावा', 'उरी' और 'महावतार नरसिम्हा' जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। यह खबर भी पढ़ें: हनुमान अंश: 50 साल पहले रिलीज हुई इस मूवी से क्यों हो रही तुलना? नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म ने किया जादू
30वें दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला 'हनुमान अंश' की अब तक की कमाई
फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपनी रिलीज के दिन महज 10 लाख रुपये की कमाई की थी। मगर फिर इस फिल्म की कमाई बढ़ी और हर हफ्ते बढ़ती चली गई।