विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
फिल्म 'हनुमान अंश' ने भारत में कमाई के मामले में मानो चमत्कार कर दिया है। दो वीक बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़े रहने के बाद इसने ऐसी हुंकार भरी कि अब कलेक्शन 60 करोड़ रुपये पार हो गया है। फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया का असर यह है कि यश अभिनीत फिल्म 'केजीएफ' की निर्माता कंपनी अब इसे विदेशों में रिलीज करने जा रही है।
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब विदेशों में कब रिलीज होगी 'हनुमान अंश'? फिल्म 'हनुमान अंश' भारत के बाद अब विदेशों में रिलीज होने जा रही है। इसकी ओवरसीज रिलीज की जिम्मेदारी होम्बले फिल्म्स ने संभाली है। इस फिल्म के जरिए अब दुनियाभर के दर्शक नीम करौली बाबा के जीवन से रूबरू हो सकेंगे। फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान करते हुए होम्बले फिल्म ने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना? फिल्म 'हनुमान अंश' की कहानी नीम करौली बाबा की जिंदगी पर आधारित है। इसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया गया है। 'हनुमान अंश' फिल्म थिएटर्स में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की अच्छी कहानी को वर्ड-ऑफ-माउथ का फायदा मिला है, जिसकी वजह से लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ी है।
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब विदेशों हस्तियां भी रहीं बाबा नीम करौली की भक्त नीम करौली बाबा का नाम आते ही महावीर हनुमान का खयाल दिल को छू जाता हैं। उनकी कहानी पर बनी फिल्म ने देश में लोगों के दिलों को छू लिया है। अब यह विदेशों में पहुंचेगी। बता दें कि नीम करौली बाबा वही हैं, जिनके आध्यात्मिक प्रभाव ने स्टीव जॉब्स, मार्क जकरबर्ग और जूलिया रॉबर्ट्स जैसी मशहूर विदेशी हस्तियों को भी प्रभावित किया है। देखना होगा कि अपनी ओवरसीज रिलीज में यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।