● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
मंगलवार, 01 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

हरियाणा केएमपी एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप, छह लोगों की हुई मौत, 14 घायल

हरियाणा के पलवल जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हरियाणा केएमपी एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप, छह लोगों की हुई मौत, 14 घायल हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम हरियाणा अंबाला करनाल कुरुक्षेत्र कैथल चरखी दादरी More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

हरियाणा के पलवल जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पलवल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घायलों ने बताया- ड्राइवर की आंख लगने से हुआ हादसा हादसे में घायल श्रद्धालुओं के अनुसार, पिकअप में सवार सभी लोग धार्मिक यात्रा पर निकले थे। मंगलवार तड़के केएमपी एक्सप्रेसवे से गुजरते समय चालक की अचानक आंख लग गई। इसी दौरान अनियंत्रित हुई पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

राहगीरों ने पहुंचकर शुरू किया बचाव कार्य हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान विजय सिंह, राजकुमार, रेशमा देवी, कमला देवी, सुधा और महेश के रूप में हुई है।

मैनपुरी से धार्मिक यात्रा पर निकले थे श्रद्धालु जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले थे। वे शुक्रवार को धार्मिक यात्रा के लिए निकले थे। सोमवार शाम को राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान मंगलवार सुबह पलवल में केएमपी एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया।

हादसे में घायल सुनील, श्वेता यादव, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा और गोरा देवी का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब एक पिकअप वाहन केएमपी एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

📰 संदर्भ एवं प्राथमिक स्रोत (Source Attribution):
मूल संदर्भ: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News) · मूल स्रोत देखें ↗
यह रिपोर्ट आधिकारिक बयानों, प्राथमिक समाचार स्रोतों व रणनीतिक संदर्भों के आधार पर संकलित की गई है।
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 41 मिनट पहले

सितंबर 2026 में लॉन्च होने वाली कारें: बजट हैचबैक से लग्जरी ईवी तक, इस महीनें दस्तक देंगी यह बड़ी गाड़ियां

सितंबर 2026 में लॉन्च होने वाली कारें: बजट हैचबैक से लग्जरी ईवी तक, इस महीनें दस्तक देंगी यह बड़ी गाड़ियां

यह विश्लेषण जारी रखें ➔