विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम हिमाचल प्रदेश धर्मशाला ऊना कांगड़ा कुल्लू चम्बा More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें कांगड़ा जिले की तहसील धीरा के 64 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने एक माह तक डिजिटल अरेस्ट रखा। शातिरों ने इस दौरान खुद को दिल्ली की दूरसंचार कंपनी, पुलिस और सीबीआई का अधिकारी बताकर बुजुर्ग से 33 लाख रुपये ठग लिए। इस दौरान पीड़ित को घर से बाहर निकलने से पहले और वापस लौटने पर अपनी हर गतिविधि की सूचना देने के मजबूर किया गया। साइबर क्राइम पुलिस थाना धर्मशाला में दर्ज शिकायत के अनुसार 30 जुलाई को बुजुर्ग को एक फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने दावा किया कि उनके आधार कार्ड पर आईसीआईसीआई बैंक में एक खाता खोला गया है।