विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम लाइफ स्टाइल हेल्थ एंड फिटनेस फैशन फूड यात्रा रिलेशनशिप More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
2 of 4 किडनी की समस्याएं और जांच - फोटो : Freepik.com किडनी की सेहत की जांच किडनी फंक्शन टेस्ट यानी केएफटी में खून और कभी-कभी पेशाब की जांच भी की जाती है। इसमें क्रिएटिनिन, ब्लड यूरिया और ईजीएफआर जैसे टेस्ट किए जाते हैं। किडनी की बीमारी की जांच में यूरिन एल्ब्यूमिन-क्रिएटिनिन रेशियो यानी यूएसीआर भी महत्वपूर्ण है, यह किडनी से प्रोटीन के लीक होने का संकेत देता है।
केएफटी टेस्ट के बारे में जानिए किडनी फंक्शन टेस्ट आम तौर पर किडनी की कार्यक्षमता जानने के लिए किए जाने वाला टेस्ट है। इसमें खून की जांच से सीरम क्रिएटिनिन और ब्लड यूरिया नाइट्रोजन जैसे पैरामीटर देखे जाते हैं।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
3 of 4 किडनी की समस्याएं - फोटो : Freepik.com केएफटी से किडनी के बारे में क्या पता चलता है? केएफटी टेस्ट की मदद से यह देखने में मदद मिलती है कि किडनी खून को कितनी अच्छी तरह फिल्टर कर रही है? इसके लिए ईजीएफआर महत्वपूर्ण पैरामीटर है। ईजीएफआर 60 से कम होना किडनी की बीमारी का संकेत हो सकता है।
4 of 4 खून की जांच से किडनी की बीमारी का चलेगा पता - फोटो : Freepik.com किन लोगों के लिए केएफटी टेस्ट की ज्यादा जरूरत डॉक्टर कहते हैं स्वस्थ लोगों को 1-2 साल में ये टेस्ट कराना चाहिए। वहीं जिन लोगों को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या कि़डनी रोगों की फैमिली हिस्ट्री रही है उन लोगों को हर 6 महीने में ये जांच कराने की सलाह दी जाती है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।