● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
शनिवार, 05 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

13 साल की लड़की ग्रिल से लटकी मिली: दिल्ली में दर्दनाक वारदात, जन्माष्टमी मेले की खुशियां मातम में बदलीं

दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में शनिवार सुबह 13 साल की एक किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
13 साल की लड़की ग्रिल से लटकी मिली: दिल्ली में दर्दनाक वारदात, जन्माष्टमी मेले की खुशियां मातम में बदलीं हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम दिल्ली दिल्ली-एनसीआर गाजियाबाद गुरुग्राम नूंह नोएडा फरीदाबाद

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में शनिवार सुबह 13 साल की एक किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दरअसल शुक्रवार रात को किशोरी अपनी 17 वर्षीय बड़ी बहन के साथ जन्माष्टमी के मेले में गई थी। बड़ी बहन तो मेले से आ गई, छोटी को मेले से आने में देर हो गई। इस बात पर पहले बड़ी बहन ने उसे बुरी तरह डांटा।

बहन के बाद सुबह मां ने फोन कर लगाई थी डांट सुबह होते ही मां ने फोन पर उसे जमकर डांटा। इस बात से खफा होकर किशोरी ने बालकनी की ग्रिल में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

बिहार का रहने वाला है पीड़ित परिवार पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मोबाइल कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि बहन और मां की डांट की वजह से ही उसने ऐसा कदम उठाया। परिवार से पूछताछ की जा रही है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि मूल रूप से मधुबनी बिहार की रहने वाली 13 साल की किशोरी अपने परिवार के साथ गली नंबर-10, शंकर विहार, कृष्णा नगर में किराए के मकान में तीसरी मंजिल पर रहती थी। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक 17 साल की बड़ी बहन भी है।

एक फैक्टरी में काम करती थीं दोनों बहनें किशोरी बहन के साथ घर के नजदीकी ही एक फैक्टरी में काम करती थी। पिछले कुछ दिनों से इनके माता-पिता किसी काम से बिहार गए हुए हैं। घर पर दोनों बहनें ही थीं। शुक्रवार शाम को जन्माष्टमी के मेले में दोनों बहनें गई थीं। छोटी बहन को देर हुई तो उसने उसे डांट दिया। सुबह मां को फोन कर सारी बात भी बता दी।

मकान मालिक ने फोन कर दी बहन को जानकारी मां ने फोन पर ही किशोरी को डांटा। इसके बाद बड़ी बहन फैक्टरी चली गई। इस दौरान किशोरी फैक्टरी नहीं पहुंची। बड़ी बहन ने मकान मालिक को कॉल कर किशोरी को देखने के लिए कहा। मकान मालिक तीसरी मंजिल स्थित घर पहुंचा तो देखा कि किशोरी बालकनी की ग्रिल से लटकी थी। पुलिस को खबर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 57 मिनट पहले

यूपी के सहारनपुर में मस्जिद गिराने पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर के भीतर मौजूद एक मस्जिद को अवैध घोषित किए जाने के बाद शनिवार सुबह…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔