● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
शनिवार, 05 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

20 साल की लड़की ने 11 साल खाए बाल: पेट में बना 1.16 किलो का गोला, नहीं लगती थी भूख; गिरता गया वजन, ऐसे बची जान

महज 20 साल की उम्र और पिछले 11 साल से बाल खाने की आदत... लंबे समय तक किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
20 साल की लड़की ने 11 साल खाए बाल: पेट में बना 1.16 किलो का गोला, नहीं लगती थी भूख; गिरता गया वजन, ऐसे बची जान हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम दिल्ली दिल्ली-एनसीआर गाजियाबाद गुरुग्राम नूंह नोएडा फरीदाबाद

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

महज 20 साल की उम्र और पिछले 11 साल से बाल खाने की आदत... लंबे समय तक किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। धीरे-धीरे पेट में जमा होते गए बालों ने एक बड़े और सघन गोले का रूप ले लिया। आखिरकार तेज पेट दर्द, उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंची छात्रा के पेट से डॉक्टरों ने 1.16 किलो वजन का बालों का गोला (ट्राइकोबेजोअर) निकाला।

नहीं लगती थी भूख, गिर रहा था वजन  द्वारका स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची छात्रा को तीन दिन से तेज पेट दर्द था। उसे लंबे समय से भूख नहीं लग रही थी, वजन कम हो रहा था और थकान भी बनी रहती थी। जांच के दौरान डॉक्टरों को पेट के ऊपरी हिस्से में सख्त गांठ महसूस हुई। एंडोस्कोपी में पेट के भीतर बालों का बड़ा गुच्छा दिखाई दिया। यह जे आकार का था और खाने की नली से छोटी आंत की शुरुआत तक फैला हुआ था।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

एंडोस्कोपी से काम नहीं बना तो लैप्रोस्कोपिक सर्जरी का लिया सहारा डॉक्टरों के मुताबिक, बाल पचते नहीं हैं। ऐसे में वर्षों तक खाए गए बाल पेट में जमा होते रहे और धीरे-धीरे एक ठोस गोले में बदल गए। शुरुआत में एंडोस्कोपी के जरिए इसे निकालने की कोशिश की गई, लेकिन आकार और मजबूती अधिक होने के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद डॉक्टरों ने लैप्रोस्कोपिक सर्जरी का सहारा लिया। पेट में जगह कम होने के कारण प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण थी। पेट की अंदरूनी परत को नुकसान से बचाते हुए छोटा चीरा लगाकर पूरा बालों का गोला बाहर निकाला गया।

सर्जरी के बाद हालत में सुधार प्रोफेसर डॉ. संदीप अग्रवाल ने बताया कि ऐसे मामलों का लंबे समय तक पता नहीं चल पाता, क्योंकि मरीज अक्सर बाल खाने की आदत के बारे में नहीं बताते। सर्जरी के बाद छात्रा की हालत में सुधार हुआ है। उसकी भूख लौट आई है, वजन बढ़ने लगा है और वह दोबारा पढ़ाई कर रही है। डॉक्टरों ने कहा कि बाल खाने जैसी असामान्य आदत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर पहचान और मनोवैज्ञानिक मदद से समस्या दोबारा होने का खतरा कम किया जा सकता है।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 3 घंटे पहले

स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजे जाने पर क्या बोले निशु आज़ाद के वकील?

सीजेपी कार्यकर्ता निशु आज़ाद के पिता पर हमले के मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

यह विश्लेषण जारी रखें ➔