
होमवीडियोसर्चवेब स्टोरीजई-पेपरटॉप न्यूज़राज्य-शहरभास्कर खासक्रिकेटDB ओरिजिनलस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब – एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलजीवन मंत्रवुमनदेशविदेशराशिफलटेक – ऑटोफेक न्यूज एक्सपोज़ओपिनियनमधुरिमामैगजीनलाइफ – साइंसयूटिलिटीHindi NewsLocalChandigarhChandigarh Airport Cancelled Mumbai And Delhi Flight Todayचंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट कैंसिल:मुंबई-दिल्ली जाने वाले यात्रियों को हुई परेशानी, कल रद्द हुईं थीं पांच फ्लाइटसचंडीगढ10 घंटे पहलेकॉपी लिंकशहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़।चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह 5:00 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट और सुबह 5:45 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को अचानक रद्द कर दिया गया। फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी एयरलाइन की तरफ से देर र
यात्रियों ने बताया कि उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। कई यात्रियों के महत्वपूर्ण काम और आगे की कनेक्टिंग फ्लाइटें भी छूट गईं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एयरलाइन की तरफ से ऑपरेशनल वजहों का हवाला देते हुए दोनों उड़ानों को रद्द किया गया है।
फ्लाइट रद्द होने के बाद एयरपोर्ट पर रिफंड व री-शिड्यूलिंग काउंटर पर भी भीड़ लगी रही। एयरलाइन ने यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ान में एडजस्ट करने या रिफंड लेने का विकल्प दिया है।
चंडीगढ़ से कल यानि मंगलवार को पांच फ्लाइट्स रद्द हुई थीं। जबकि यह पहले के दिनों के मुकाबले काफी कम हैं। मगर स्थिति अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। फ्लाइट्स के डिले और रद्द होने से लोग परेशान हों रहे हैं। इस बीच एयरपोर्ट पर इसके लिए कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए गए हैं।
कंट्रोल रूम में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी एयरलाइंस के अलग-अलग संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। इंडिगो के लिए 92899-38532, एयर इंडिया के लिए 8800197833 और 0172-2242201, एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिए 92055-08549, अलायंस एयर के लिए 98184-28648 जबकि ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर (DTM) का नंबर 95010-15832 जारी किया गया है।
पिछले एक सप्ताह से उड़ानों की टाइमिंग बिगड़ी हुई है
यह पहली बार नहीं है जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ानें प्रभावित हुई हों। पिछले कुछ दिनों से कई उड़ानें या तो देरी से चल रही हैं या रद्द हो रही हैं।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि वे एयरलाइंस से लगातार संवाद में हैं ताकि यात्रियों को समय पर अपडेट मिल सके और ऐसी स्थितियों में कमी आए।
कॉपी लिंकवीडियोऔर देखेंAdvertise with Us|DB Reporter|Sitemap|Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy|Contact Us|RSS|Cookie Policy|Privacy PolicyOur DivisionsDainikBhaskar.comDivyaBhaskar.comBhaskarEnglish.inDivyaMarathi.comMoneyBhaskar.comBhaskarAd.comCopyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
स्रोत: मूल समाचार पढ़ें
