विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तर प्रदेश शामली लखनऊ वाराणसी गोरखपुर मेरठ कानपुर More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में गोगी गैंग के कथित दोस्ती और रिश्तेदारी के नेटवर्क की परतें खुलने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस के अनुसार गैंग ने अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए सीधे बाहरी लोगों पर भरोसा करने के बजाय दोस्तों और रिश्तेदारों को ही अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। किसी को दोस्ती के नाम पर गैंग से जोड़ा गया तो किसी को रिश्तेदारी के भरोसे जिम्मेदारी दी गई।
2 of 7 हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला पुलिस का दावा- रिश्तों के भरोसे खड़ा किया नेटवर्क पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, जांच में सामने आया है कि कनाडा में बैठा गैंग सदस्य चिराग, गोगी गैंग के सरगना भोलू का भतीजा है। इसी तरह अमेरिका में बैठा मोंटी, जितेंद्र गोगी का भतीजा बताया गया है। करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू को भी वांछित एक लाख रुपये के इनामी शूटर सत्यम का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है।