● LIVE
BSE SENSEX 81,900.25 ▲ +520.30
NIFTY 50 25,052.10 ▲ +160.40
GOLD (10g) ₹71,850 ▲ +₹180
USD/INR ₹83.92 ▬ 0.00
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
रविवार, 30 अगस्त 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

आज के दिन: पीएम मोदी के उज्बेकिस्तान दौरा का दूसरा दिन, दलीप ट्रॉफी के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत

आज के दिन: पीएम मोदी के उज्बेकिस्तान दौरा का दूसरा दिन, दलीप ट्रॉफी के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत
आज के दिन: पीएम मोदी के उज्बेकिस्तान दौरा का दूसरा दिन, दलीप ट्रॉफी के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत हिंदीबात विशेष
तस्वीर: हिंदीबात संपादकीय डेस्क (प्रतीकात्मक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम देश शहर और राज्य चुनाव LIVE कारोबार मनोरंजन More •••

गूगल में + फ़ॉलो करें न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sun, 30 Aug 2026 06:00 AM IST सार नमस्कार! आज है रविवार, 30 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

आज 30 अगस्त 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। प्रधानमंत्री के उज्बेकिस्तान दौरे का दूसरा दिन है। इसके साथ ही आदिवासी समाज परिसीमन के विरोध में रैली करेंगे।

प्रधानमंत्री के उज्बेकिस्तान दौरे का दूसरा दिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के चार दिन के दौरे पर हैं। आज उनके उज्बेकिस्तान दौरे का दूसरा और आखिरी दिन है। यहां प्रधानमंत्री मोदी उज्बेक राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर पहुंचे हैं। वे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल-स्तर की बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। उज्बेकिस्तान दौरा पूरा करके प्रधानमंत्री 31 अगस्त और 1 सितंबर को किर्गिस्तान दौरे पर रहेंगे। किर्गिस्तान में पीएम मोदी एसईओ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

आज सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। ये मन की बात का 137वां संस्करण होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश-विदेश में रहने वाले भारतीय लोगों के साथ अपने विचार साझा करते हैं। कार्यक्रम का प्रसारण पूरे आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क पर किया जाता है। इसके साथ ही इस कार्यक्रम को आकाशवाणी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के साथ सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सुना जा सकता है।

परिसीमन के विरोध में आदिवासी समाज की रैली

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित परिसीमन के विरोध में रांची में आज आदिवासी संगठनों की रैली है। इस रैली का नाम ‘आदिवासी एकता महाजुटान’ रखा गया है। रैली मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित की जाएगी।

दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबले आज से

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले आज से खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल मध्य क्षेत्र और पूर्व क्षेत्र के बीच है। वहीं दूसरे सेमीफाइल उत्तर क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र के बीच खेला जाना है। दोनों मैच सुबह 9.30 बजे बंगलूरू के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के मैदान नंबर एक और दो पर खेले जाएंगे। दोनों मैच की विजेता टीमों के बीच फाइनल होगा। जो छह से 10 सितंबर तक चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। क्वार्टर फाइनल की तरह सेमीफाइनल मुकाबला भी चार दिवसीय है। वहीं,  फाइनल पांच दिवसीय होगा।

📌 पारदर्शी स्रोत व संपादन: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News) | हिंदीबात संपादकीय टीम द्वारा 5W1H तथ्य सत्यापन मॉडल के तहत परीक्षित व प्रकाशित।
अ…

अमर उजाला ब्यूरो

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी अभी

यूपी: वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे; बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम …

यह विश्लेषण जारी रखें ➔