विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
आशा भोसले - फोटो : X मराठी फिल्म में गाया था पहला गाना
आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम संघर्ष पथ पर चलकर मिली कामयाबी मशहूर सिंगर की बेटी होने के बावजूद आशा को अपने करियर की शुरुआत में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। उस जमाने में गीता दत्त, शमशाद बेगम और लता मंगेशकर का खूब नाम हुआ करता था। जब ये तीनों कोई गाना छोड़ देते तो वो आशा भोसले को दिया जाता था। यही कारण है कि 50 के दशक में वैम्प्स, बैड गर्ल्स या सेकंड ग्रेड की फिल्मों के ज्यादातर गाने आशा ताई ने गाए। इसी के चलते अफवाह थी कि आशा ताई, लता दीदी को अपना प्रतिद्वंदी मानने लगी थीं।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया क्या था आशा भोसले का दूसरा प्लान? गायिकी की दुनिया में खुद को स्थापित करने वाली आशा भोसले का एक बी प्लान भी था। जी हां, एक बातचीत में उन्होंने खुद इसका जिक्र किया था। वह प्लान था-कुकिंग। आशा भोसले को कुकिंग का बेहद शौक था और वे इस मामले में काफी जानकार भी थीं। वे जितना सुरीला गाती थीं, उतना ही स्वादिष्ट खाना भी बनाती थीं।
आशा भोसले का आखिरी गाना - फोटो : इंस्टाग्राम गोरिल्लाज के साथ आखिरी गाना आशा भोसले का 92 साल की उम्र में 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। उनका आखिरी गाना गोरिल्लाज के साथ था। यह ट्रैक 'द शैडोई लाइट' नाम का है, जो 27 फरवरी 2026 को रिलीज हुआ था। यह गाना आशा ताई ने गोरिल्लाज एल्बम के लिए ही गाया था। ये गाना यूट्यूब पर मौजूद है और इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं।