विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन साक्षात्कार बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत में रिया अहीर ने अपने बचपन से लेकर थिएटर, मॉडलिंग और अभिनय के सफर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि महज साढ़े चार साल की उम्र में थिएटर शुरू करने के बाद उन्होंने देशभर में 100 से ज्यादा शो किए। वहीं, अमिताभ बच्चन के सामने अभिनय करने का एक ऐसा किस्सा भी साझा किया, जिसे वह आज तक नहीं भूल पाई हैं।
रिया अहीर - फोटो : इंस्टाग्राम@rhiyaahir 'डॉक्टर ने कहा था, जिंदगीभर असर रह सकता है' रिया की कहानी में संघर्ष काफी पहले शुरू हो गया था। 'जब मैं छोटी थी तो मैं अपने घर की पहली मंजिल से गिर चुकी थी। मैं मुंबई में ही थी। मैं लगभग बेहोश थी और डॉक्टर ने कहा था कि अगर मुझे कुछ और चोट लग जाती तो शायद जिंदगीभर उसका असर रहता। मेरे मुंह के अंदर सात टांके आए थे। लोग मेरी तस्वीरों को देखकर आज बहुत कुछ कहते हैं, लेकिन उन्हें मेरी असलियत नहीं पता।'
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
रिया अहीर - फोटो : इंस्टाग्राम@rhiyaahir साढ़े चार साल की उम्र में शुरू किया थिएटर रिया की बड़ी बहन जहां थिएटर करती थीं, वहीं जाने की जिद रिया ने भी पापा से की। इसके बाद उन्होंने भी मंच पर कदम रख दिया। 'मैं साढ़े चार साल की थी, तब से थिएटर कर रही हूं। मेरी बहन थिएटर करती थीं। मैंने पापा से कहा कि मुझे भी थिएटर करना है। फिर मैं वहां गई और उसके बाद मैंने कभी मुड़कर नहीं देखा। उसी हफ्ते मैंने पहली बार पृथ्वी थिएटर में परफॉर्म किया।'
रिया अहीर, मॉडल - फोटो : सोशल मीडिया 13 साल में 100 से ज्यादा शो बचपन में शुरू हुआ थिएटर रिया की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया। उन्होंने अलग-अलग जगहों पर मंच पर काम किया और देशभर में प्रस्तुतियां दीं। 'करीब 13 साल थिएटर करने के बाद मैंने पूरे भारत में परफॉर्म किया है। 100 से ज्यादा शो किए हैं। बड़े कलाकारों के साथ परफॉर्म किया है। अटारी बॉर्डर पर भी मैंने परफॉर्म किया है। उन्होंने मुझे एक मोमेंटो भी दिया था। हालांकि, मुझे वहां की चॉकलेट्स याद हैं। मोमेंटो अब याद आ रहा है।'
रिया अहीर, मॉडल - फोटो : इंस्टाग्राम- @rhiyaahir 16 साल की उम्र में सुशांत सिंह राजपूत ने किया सम्मानित थिएटर के सफर में रिया के लिए एक खास पल तब आया, जब उन्हें कम उम्र में सुशांत सिंह राजपूत ने सम्मानित किया। 'जब मैं 16 साल की थी, तब जिस नाटक कंपनी और ग्रुप के साथ मैं हूं, उसमें मेरे योगदान के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने मुझे फेलिसिटेट किया था।'
रिया अहीर, मॉडल - फोटो : इंस्टाग्राम- @rhiyaahir छह साल से मॉडलिंग कर रही हैं रिया थिएटर के साथ रिया ने मॉडलिंग भी शुरू की। उनके मुताबिक, पिछले छह साल से वह मॉडलिंग कर रही हैं और इस दौरान उन्हें कई ब्रांड्स के साथ काम करने का मौका मिला। 'छह साल से मैं मॉडलिंग कर रही हूं। मैंने बहुत अच्छे ब्रांड्स के साथ काम किया है। ब्यूटी, कपड़ों और जूतों के ब्रांड्स के साथ काम किया है। अनन्या पांडेय और कटरीना कैफ के साथ भी शूट किया है।'
'शायद उन्हीं रिजेक्शन की वजह से आज यहां बैठी हूं' रिया अब अपने रिजेक्शन को अपने करियर की कमजोरी नहीं मानतीं। उनका कहना है कि शायद इन्हीं अनुभवों ने उन्हें आज यहां तक पहुंचाया है। 'मुझे एक्टिंग के लिए बहुत सारे रिजेक्शन भी मिलते रहे हैं। इसलिए शायद यहां बैठी हूं। वरना किसी फिल्म के प्रमोशन में यहां होती। लेकिन वो सारे रिजेक्शन जो मेरी लाइफ में थे, उन्हीं की वजह से मैं यहां बैठी हूं। आज जो भी मेरी लाइफ में है, जो भी एक्सपीरियंस हुआ, जो भी घटित हुआ है, उन सभी सकारात्मक चीजों की वजह से मैं यहां हूं।'