विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का लेटेस्ट एपिसोड काफी चर्चा में है। शो में स्टैंड अप कॉमेडियन शेरोन वर्मा भी हिस्सा लेने पहुंची थीं। इस दौरान समय और शेरोन के द्वारा की गई कॉमेडी से भारी बवाल मच गया। इस पर बीजेपी एमएलए राम कदम ने इसकी कड़ी आलोचना की है।
नेता राम कदम ने क्या दी प्रतिक्रिया
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के दौरान हुए इस किस्से पर बीजेपी एमएलए राम कदम ने कहा, ‘समाज में कुछ ऐसी ताकतें हैं जो सिर्फ प्रसिद्धि पाने के लिए जानबूझकर विवादास्पद बयान देती हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य प्रसिद्धि हासिल करना है। हमें यह समझना होगा कि सनातन हिंदू धर्म के देवी-देवताओं और कश्मीरी पंडितों का उपहास नहीं किया जा सकता। कोई जानबूझकर आपत्तिजनक काम करके बाद में माफी नहीं मांग सकता। इस बीच, उन्हें पूरे देश में मुफ्त में मनचाही प्रसिद्धि मिल जाती है।’
समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया बिहार के मंत्री मिथलेश तिवारी
इस मामले में बिहार के मंत्री मिथलेस तिवारी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘हमारे देश के किसी भी नागरिक के विरुद्ध कोई भी अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है। ऐसी टिप्पणी करने वाले देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं। हम अखंड भारत का सपना देखने वाले लोग हैं, और हमारे लिए राजा और आम आदमी बराबर हैं।’
शेरोन वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया क्या है पूरा मामला?
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के शो के दौरान समय ने शेरोन को रोस्ट करते हुए कहा,'शेरोन इतनी बिहारी हैं कि उसे लगता है कि इबोला का मतलब है किसी ने कुछ कहा है (बोला है)। इस पर शेरोन ने जवाब दिया कि, 'समय इतना कश्मीरी है कि उसे 'स्टोन' होना (नशे में धुत होना) पसंद है।' इसके जवाब में समय ने कहा, 'पता है, शेरोन वर्मा एक बिहारी है जो नौकरी की तलाश में मुंबई आई थीं। बिहारी अक्सर ऐसा करते हैं।'