विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम लाइफ स्टाइल हेल्थ एंड फिटनेस फैशन फूड यात्रा रिलेशनशिप More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
इबोला का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI क्यों नियंत्रित नहीं हो पा रहा है ये संक्रमण? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यह प्रकोप ऐसे इलाकों में फैल रहा है जहां हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हैं। प्रभावित क्षेत्र बहुत बड़े और दूर-दराज के हैं। कई जगह सुरक्षा की स्थिति भी ठीक नहीं है। बारिश के मौसम में खराब सड़कों के कारण छोटी दूरी तय करने में भी पूरा दिन या उससे ज्यादा समय लग सकता है। इसका सीधा असर मरीजों तक स्वास्थ्य सुविधाओं के पहुंचने, जांच के सैंपल प्रयोगशाला तक लाने, संक्रमित लोगों की पहचान करने और समय पर इलाज शुरू करने पर पड़ता है।
इबोला की चुनौतियां - फोटो : Amarujala.com/AI संक्रमण की रफ्तार में कमी, फिर भी चुनौतियां महामारी से जुड़े कुछ आंकड़े भी उम्मीद जगाते हैं। बीमारी के फैलने की रफ्तार मापने वाली दर में मई के मुकाबले काफी गिरावट आई है। मई में यह संख्या करीब 4.0 थी। इसका मतलब था कि औसतन एक संक्रमित व्यक्ति से करीब चार अन्य लोग संक्रमित हो रहे थे। अब यह संख्या घटकर एक से थोड़ी ज्यादा रह गई है। संक्रमण फैलने की रफ्तार में बड़ी कमी आई है, हालांकि बीमारी अभी पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आई है।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।