● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
बुधवार, 02 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
तकनीक

एंड्रॉयड ड्रॉप: गूगल लाया 5 धांसू फीचर्स, सफर में उल्टी की समस्या से लेकर खोया सामान ढूंढने तक सब हुआ आसान

गूगल ने अपने एंड्रॉयड फोन यूजर्स के लिए सितंबर ड्रॉप जारी कर दिया है, जिसमें पांच शानदार फीचर्स शामिल किए गए हैं। मोशन सिकनेस दूर करने से लेकर बिना ट्रैकर के खोया हुआ सामान ढूंढने तक, ये नए अपडेट्स आपके स्मार्टफोन चलाने...
एंड्रॉयड ड्रॉप: गूगल लाया 5 धांसू फीचर्स, सफर में उल्टी की समस्या से लेकर खोया सामान ढूंढने तक सब हुआ आसान हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें क्या आपको अक्सर याद नहीं रहता कि पासपोर्ट, चाबी या कोई जरूरी सामान कहां रखा था? जल्द ही आपका एंड्रॉयड फोन इस समस्या का हल भी ढूंढ निकालेगा। गूगल ने सितंबर एंड्रॉयड ड्रॉप में पांच नए फीचर्स पेश किए हैं, जिनमें जेमिनी से सामान की लोकेशन याद करवाने से लेकर चलते वाहन में फोन इस्तेमाल करने के दौरान मोशन सिकनेस कम करने तक की सुविधा शामिल है।

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

गूगल के मुताबिक, इन फीचर्स का मकसद एंड्रॉयड फोन को रोजमर्रा के कामों में ज्यादा उपयोगी और व्यक्तिगत बनाना है। कुछ सुविधाएं जल्द जारी होंगी, जबकि गूगल मैसेज से जुड़े दो फीचर्स का रोलआउट शुरू हो चुका है।

अक्सर हम अपना पासपोर्ट या घर की एक्स्ट्रा चाबी कहीं रखकर भूल जाते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे ढूंढने में काफी समय बर्बाद हो जाता है। लेकिन अब गूगल जेमिनी एआई आपकी इस परेशानी को खत्म कर देगा। आप जेमिनी को बता सकते हैं कि आपने अपना जरूरी सामान कहां रखा है। यह जानकारी गूगल के Find Hub में सेव हो जाएगी।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

आप चाहें तो उस जगह की एक फोटो भी खींचकर जेमिनी को दे सकते हैं। जब भी आपको वह सामान ढूंढना हो, तो बस जेमिनी से पूछ लें या फिर फाइंड हब में सेव किए गए आइटम टैब को चेक कर लें। यह सुविधा उन देशों में मिलेगी जहां जेमिनी और फाइंड हब उपलब्ध हैं, और इसके लिए फोन में कम से कम एंड्रॉयड 16 होना जरूरी है।

कम रोशनी वाले रेस्टोरेंट में मेन्यू पढ़ना हो या किसी पैकेट पर लिखे छोटे अक्षर देखने हों, अब Guided vision आपकी मदद करेगा। इसके लिए आपको Gemini Live में अपना कैमरा शेयर करना होगा। अगर आपका कैमरा सही जगह फोकस नहीं कर रहा है, तो फोन बोलकर आपको निर्देश देगा कि कैमरे को किस तरफ घुमाना है या ऑब्जेक्ट को सेंटर में कैसे लाना है। इसे आप सीधे एक्सेसेबिलिटी शॉर्टकट, TalkBack मेन्यू या जेमिनी एप की सेटिंग्स से चालू कर सकते हैं। यह उपयोगी फीचर Android 9 और उसके बाद के सभी ओएस वर्जन पर जल्द ही उपलब्ध होने जा रहा है।

अब आपको मैसेजिंग और नोट्स बनाने के लिए अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गूगल ने Google Messages के अंदर ही Google Keep का सपोर्ट दे दिया है। अब आप चैट करते समय ही प्लस आइकन पर क्लिक करके किराने के सामान की लिस्ट या कोई जरूरी नोट शेयर कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि चैट में मौजूद सभी लोग इस लिस्ट को देख सकते हैं, उसमें नए आइटम जोड़ सकते हैं और उसे एक साथ एडिट कर सकते हैं। यह बेहतरीन फीचर गूगल मैसेजेस में रोलआउट होना शुरू हो गया है।

आखिरी फीचर भी Google Messages से ही जुड़ा है, जो आपकी चैटिंग के अनुभव को और भी रंगीन और दिलचस्प बना देगा। अब आप अपने हर एक चैट के लिए एक अलग बैकग्राउंड और कलर थीम सेट कर सकते हैं। आप कोई भी वॉलपेपर या अपनी पसंद की फोटो लगा सकते हैं और चैट के बबल्स का रंग उसी फोटो के हिसाब से अपने आप मैच कर जाएगा। अगर आपको वह रंग पसंद नहीं आता है, तो आप अपनी मर्जी से उसे कस्टमाइज भी कर सकते हैं। यह फीचर फिलहाल गूगल मैसेजेस में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 6 घंटे पहले

कैसी है अन्ना हजारे की तबीयत?: डॉक्टरों की निगरानी में इलाज, इतने दिन और अस्पताल में रहेंगे, सेहत पर आया अपडेट

कैसी है अन्ना हजारे की तबीयत?: डॉक्टरों की निगरानी में इलाज, इतने दिन और अस्पताल में रहेंगे, सेहत पर आया अपडेट---Anna Ha…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔