● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
मनोरंजन

एक्सक्लूसिव: 20 साल स्ट्रगल, अब ‘हनुमान अंश’ ने बदली किस्मत; म्यूजिक डायरेक्टर धीरेंद्र बोले- ‘ये चमत्कार था’

Dhirendra Mulkalwar Interview: फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता ने सिर्फ फिल्म की कहानी और कलाकारों को ही चर्चा में नहीं ला दिया है, बल्कि इसके संगीत की भी खूब सराहना हो रही है। फिल्म के संगीत निर्देशक धीरेंद्र मुलकलवार ने कई दिलचस्प किस्से साझा किए।
एक्सक्लूसिव: 20 साल स्ट्रगल, अब ‘हनुमान अंश’ ने बदली किस्मत; म्यूजिक डायरेक्टर धीरेंद्र बोले- ‘ये चमत्कार था’ हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन साक्षात्कार बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

‘हनुमान अंश’ - फोटो : instagram @taranadarsh हनुमान अंश जिस तरह से लोगों के बीच पहुंची है और अब कमर्शियली भी अच्छा कर रही है, क्या कभी सोचा था कि फिल्म यहां तक पहुंचेगी? नहीं, बिल्कुल नहीं। हमें पता था कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है और लोगों को पसंद आएगी, लेकिन यह इतनी बड़ी कमर्शियल हिट होगी, इसका बिल्कुल अंदाजा नहीं था। अभी जो कमर्शियल सक्सेस हम देख रहे हैं, उसके बारे में हमने नहीं सोचा था।

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार करने में कितना वक्त लगा? जब फिल्म शूट होकर एडिट होकर आई, उसके बाद हमने जनवरी के आखिर में म्यूजिक पर काम शुरू किया। हालांकि मैंने दिसंबर के आखिर में ही प्रोसेस शुरू कर दिया था। वहां से लेकर फिल्म के आखिरी दिन तक हम इस पर काम करते रहे। करीब सात महीने हमने इस फिल्म के म्यूजिक पर काम किया।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब यानी जिन लोगों ने पहले आपको मौका नहीं दिया, अब वही आपको कॉल कर रहे हैं? हां, ऐसा हो रहा है। कल-परसों से ही कुछ ऐसे लोगों के कॉल आए हैं। मैं उनके लिए भी बहुत ग्रेटफुल हूं। मेरे मन में कोई ऐसी भावना नहीं है, क्योंकि सबकी अपनी परेशानियां होती हैं और हर कोई अपने हिसाब से फैसला करता है। लेकिन मैं खुश हूं कि अब एक ऐसा वक्त आया है जब काम के बाद चीजें बदल रही हैं। क्या आपको लगता है कि यह बाबा जी का आशीर्वाद है? मुझे ऐसा ही लगता है। बाबा जी की एक फेमस लाइन है कि बेटा, तुम अपना काम करो, बाकी मैं देख लूंगा। मुझे लगता है कि मेरे साथ भी कुछ वैसा ही हुआ।

आपकी एक और उपलब्धि रही है शॉर्ट फिल्म 'ट्यूसडे', जो कान्स फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन हुई थी। वह अनुभव कैसा था? वह काफी अच्छा और सरप्राइजिंग अनुभव था। उस वक्त मैंने बतौर इंडिपेंडेंट म्यूजिक कंपोजर काम करना शुरू ही किया था। वह व्हिसलिंग वुड्स के स्टूडेंट्स की शॉर्ट फिल्म थी। फिल्म टाइम ट्रैवल पर आधारित थी और उसका सब्जेक्ट काफी इंटरेस्टिंग था। मुझे उस पर काम करने में बहुत मजा आया। एक दिन मुझे न्यूज से पता चला कि वह फिल्म कान्स में स्क्रीन हुई है। मुझे टीम की तरफ से पहले कोई आइडिया नहीं था। मैं उस समय बहुत यंग था और अभी-अभी शुरुआत की थी, इसलिए मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात थी।

हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब आपके परिवार में पहले से कोई म्यूजिक बैकग्राउंड था? बिल्कुल नहीं। मेरी तीन-चार पीढ़ियों से लगभग सभी टीचर रहे हैं। मेरी मां टीचर हैं, पिता टीचर हैं। मेरे पांच अंकल हैं और वे भी टीचर हैं। मेरी दो बुआ भी टीचर हैं। मेरे नाना, दादाजी और उनके दादाजी भी टीचर थे। तो मैं परिवार की ब्लैक शीप हूं, जिसने थोड़ा अलग रास्ता लिया। मेरे परिवार का म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं था।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 10 घंटे पहले

रानी मुखर्जी: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया अभिनेत्री को सम्मानित; मंच पर हुईं भावुक, कही यह बड़ी बात

रानी मुखर्जी को 62वां महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज कपूर विशेष यो…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔