विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम दिल्ली दिल्ली-एनसीआर गाजियाबाद गुरुग्राम नूंह नोएडा फरीदाबाद
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
तापमान और बारिश के आंकड़े शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली, लेकिन अधिकांश मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक ही बना रहा। शनिवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच सफदरजंग वेधशाला में 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, लोधी रोड और आयानगर में 0.5 मिमी बारिश हुई, जबकि पालम में केवल बूंदाबांदी दर्ज की गई। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक) और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
प्रदूषण से राहत बरकरार लगातार हो रही बारिश और मौसम में बदलाव के चलते दिल्ली की हवा साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 62 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है।