विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: साइन इनBBC News, हिंदीसामग्री को स्किप करेंहोम पेजदेखिएसुनिएमेरी ख़बरेंसेक्शनहोम पेजभारतविदेशहेल्थमनोरंजनकरियरफ़ाइनेंसखेलविज्ञान-टेक्नॉलॉजीसोशलभारतविदेशहेल्थमनोरंजनकरियरफ़ाइनेंसखेलविज्ञान-टेक्नॉलॉजीसोशल'किडनैप कर ज़िंदा जलाया', कौन थीं इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गईइमेज स्रोत, Instagram Page
लोड हो रहा हैलोड हो रहा है(इस कहानी में कुछ विवरण विचलित कर सकते हैं.)
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
मोहाली के खरड़ इलाके में रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की 26 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई.
चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि परिवार के बयानों के मुताबिक़, मनजीत को चंडीगढ़ से अगवा कर ज़िंदा जलाने की कोशिश हुई थी. इसके बाद वह क़रीब दो महीने तक अस्पताल में भर्ती रहीं.
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने दो लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की है.
पुलिस के मुताबिक़, मनजीत कौर को गंभीर रूप से झुलसी हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया था. इससे पहले उनका इलाज मोहाली के मैक्स अस्पताल में चल रहा था.
खरड़ सदर थाने के एसएचओ गुरप्रीत सिंह के मुताबिक़, जब मनजीत कौर को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब अस्पताल ने पुलिस को बताया कि मनजीत कौर के शरीर पर जलने के गंभीर निशान हैं.
सूचना मिलने के बाद खरड़ पुलिस मैक्स अस्पताल पहुंची और मनजीत के परिवार से बात की.
इमेज स्रोत, manjeet__sukh_1313/Insta
पुलिस के मुताबिक़, "मनजीत के परिवार ने बताया कि वो सेक्टर 34, चंडीगढ़ में अपनी एक जान-पहचान की महिला से मिलने गई थीं. वहां दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की और बाद में एक गाड़ी में उन्हें मोरिंडा ले गए और वारदात को अंजाम दिया."
"इसके बाद मनजीत के किसी जानकार ने उन्हें मोरिंडा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मैक्स अस्पताल भेजा गया."
"इसके बाद उन्हें पीजीआई, चंडीगढ़ रेफर किया गया. मनजीत कौर को 9 जुलाई 2026 को पीजीआई, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था."
इमेज स्रोत, ANI/manjeet__sukh_1313/Insta
खरड़ सदर थाने के एसएचओ गुरप्रीत सिंह के मुताबिक़, "परिवार के बयानों के आधार पर खरड़ पुलिस ने डीडीआर (डेली डायरी रिपोर्ट) दर्ज की और मामले की पूरी जानकारी चंडीगढ़ के सेक्टर 34 थाने के पुलिस अधिकारियों को दी."
चंडीगढ़ डीएसपी (साउथ) गुरजीत कौर ने बताया कि मनजीत की मां की शिकायत पर सेक्टर 34 थाने में दो लोगों के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 140(1) (अपहरण), 103(1) (हत्या) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
इमेज स्रोत, manjeet__sukh_1313/Insta
मनजीत कौर सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय थीं. उन्होंने अपने अकाउंट पर कई वीडियो अपलोड किए थे, जिनमें यूट्यूब और इंस्टाग्राम के वीडियो भी शामिल थे.
वह मेकअप आर्टिस्ट थीं और सोशल मीडिया पर मेकअप और गानों से जुड़े वीडियो बनाकर शेयर करती थीं.
इंस्टाग्राम पर उनके क़रीब 1.46 लाख फॉलोअर्स हैं.
खरड़ सदर थाने के एसएचओ गुरप्रीत सिंह के मुताबिक़, मनजीत कौर हरियाणा की रहने वाली थीं, लेकिन अब वह खरड़ में किराए के मकान में रह रही थीं.
गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मनजीत कौर की अभी शादी नहीं हुई थी. कुछ जान-पहचान के लोगों के साथ उनका विवाद चल रहा था.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.
चंडीगढ़क़ानूनपंजाबमहिलाएँशॉर्ट वीडियो छोड़ें और जारी रखेंशॉर्ट वीडियोप्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
01:10 वीडियो, बुलेट ट्रेन मुसीबत में फंसी तो एक पक्षी से मदद मिली, अवधि 1,1000:36 वीडियो, व्हेल और डॉल्फ़िन को दूसरे महाद्वीप कैसे ले जाया गया, अवधि 0,3601:10 वीडियो, नेपाल: जब 97 साल की बुज़ुर्ग 'योद्धा' की तरह मुस्कुराईं, अवधि 1,1001:29 वीडियो, नेपाल: त्रिशूली में बाढ़ और भारी तबाही के बाद कैसे चल रहा है बचाव कार्य?, अवधि 1,2900:33 वीडियो, नेपाल: भारी बाढ़ के बीच कुछ यूं खड़ा रहा ये पुल, अवधि 0,3301:01 वीडियो, नेपाल में बाढ़: किसी को पति तो किसी को भाई की तलाश, अवधि 1,0100:53 वीडियो, नेपाल में बाढ़ के बाद बुज़ुर्ग महिला को ऐसे बचाया गया, अवधि 0,5301:32 वीडियो, नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई बाढ़, 17 शव बरामद, अवधि 1,3200:52 वीडियो, नेपाल बाढ़ की ड्रोन फ़ुटेज, अवधि 0,5200:55 वीडियो, नेपाल में आई भीषण बाढ़, बहते दिखे कई गांव, अवधि 0,5500:27 वीडियो, जब गुरुग्राम की सड़क पर हो गया इतना बड़ा गड्ढा, अवधि 0,2701:09 वीडियो, पाकिस्तान: अस्पताल में आग लगने से 14 नवजातों की मौत, अवधि 1,0900:52 वीडियो, फ़िल्ममेकर कुकु कोहली को पत्नी अरुणा ईरानी ने दी अंतिम विदाई, अवधि 0,5201:32 वीडियो, चीनी की जगह मिठास के लिए और विकल्प क्या हैं?, अवधि 1,3200:46 वीडियो, गुरमीत राम रहीम फिर जेल से बाहर, अवधि 0,46शॉर्ट वीडियो का अंत
लाइव, नेपाल के विदेश मंत्री बोले- अर्ली वार्निंग सिस्टम को लेकर चीन से बातचीत हो रही थी'किडनैप कर ज़िंदा जलाया', कौन थीं इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई21 मिनट पहलेज़रूर पढ़ेंअंतरराष्ट्रीय मदद लेने का फ़ैसला नेपाल ने एक ही दिन में क्यों बदला, वहाँ के मीडिया में कैसी चर्चा29 अगस्त 2026तिब्बत में बाढ़ से तबाही कितनी हुई है, जानिए वहाँ क्यों है इतनी ख़ामोशी 29 अगस्त 2026नेपाल: शवों को रखने के लिए हॉस्पिटलों में जगह नहीं, महामारी की आशंका 29 अगस्त 2026हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए अहम क्यों है नेपाल29 अगस्त 2026'बोस्निया का क़साई' रात्को म्लादिच जिसने मुसलमानों को घेरकर मारा था28 अगस्त 2026सालों से इस यात्रा का था इंतज़ार और नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पहुंचते ही मैसेज आना हो गए बंद28 अगस्त 2026जाति जनगणना को लेकर क्या कोई भी राजनीतिक दल सच में गंभीर है?28 अगस्त 2026सबसे अधिक लोकप्रिय1नेपाल बाढ़: इस घर की बालकनी में फँसे लोगों का क्या हुआ? 2अंतरराष्ट्रीय मदद लेने का फ़ैसला नेपाल ने एक ही दिन में क्यों बदला, वहाँ के मीडिया में कैसी चर्चा3चेन्नईः 19 महीने के बच्चे का अंगदान करने वाली मां ने फिर मुड़कर उसे नहीं देखा4लाइवनेपाल के विदेश मंत्री बोले- अर्ली वार्निंग सिस्टम को लेकर चीन से बातचीत हो रही थी5आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का न्यूयॉर्क में प्रोग्राम और ममदानी के विरोध पर अमेरिकी मीडिया में कैसी बहस6'हेलो सरकार, हम सुरंग के आख़िर में हैं', नेपाल के हाईड्रोपावर सुरंगों में कितने लोग फंसे7'किडनैप कर ज़िंदा जलाया', कौन थीं इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई8सालों से इस यात्रा का था इंतज़ार और नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पहुंचते ही मैसेज आना हो गए बंद9मलाला यूसुफ़ज़ई और ऐन फ़्रैंक की किताबें पढ़ने पर अहमदाबाद में हंगामा, क्या है पूरा मामला10पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच क्या एससीओ बैठक में होगी मुलाक़ात? BBC News, हिंदीआप बीबीसी पर क्यों भरोसा कर सकते हैंइस्तेमाल की शर्तेंबीबीसी के बारे मेंनिजता की नीतिकुकीज़बीबीसी से संपर्कअन्य भाषाएँDo not share or sell my infoबीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.