● LIVE
BSE SENSEX 81,900.25 ▲ +520.30
NIFTY 50 25,052.10 ▲ +160.40
GOLD (10g) ₹71,850 ▲ +₹180
USD/INR ₹83.92 ▬ 0.00
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
शनिवार, 29 अगस्त 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

ताशकंद में पीएम मोदी: प्रधानमंत्री ने यांगी उज्बेकिस्तान पार्क में अर्पित की पुष्पांजलि, राष्ट्रपति भी रहे साथ

पीएम मोदी पहुंचे ताशकंद: राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट में किया स्वागत, व्यापार से रक्षा तक इन मुद्दों पर होगी वार्ता---PM Modi Reaches Tashkent, Set to Hold Talks with Uzbekistan President Mirziyoyev
ताशकंद में पीएम मोदी: प्रधानमंत्री ने यांगी उज्बेकिस्तान पार्क में अर्पित की पुष्पांजलि, राष्ट्रपति भी रहे साथ हिंदीबात विशेष
तस्वीर: हिंदीबात संपादकीय डेस्क (प्रतीकात्मक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम दुनिया देश शहर और राज्य चुनाव LIVE कारोबार More •••

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंच गए हैं। ताशकंद पहुंचने पर पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत होते संबंधों की झलक भी देखने को मिली। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह बैठक अहम मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में यांगी उज्बेकिस्तान पार्क पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव भी उनके साथ मौजूद रहे। यांगी उज्बेकिस्तान पार्क देश के प्रमुख और बड़े सार्वजनिक पार्कों में शामिल है। इसका उद्घाटन 31 अगस्त 2021 को उज्बेकिस्तान की स्वतंत्रता की 30वीं वर्षगांठ के मौके पर किया गया था।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के लिए रवाना होने से पहले उज्बेकिस्तान के कुछ युवा छात्रों का एक वीडियो साझा किया, जिसमें छात्रों ने हिंदी में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने छात्रों के उत्साह और हिंदी बोलने के अंदाज की सराहना करते हुए कहा कि यह देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि उज्बेकिस्तान के उनके युवा मित्रों ने जिस उत्साह के साथ उनका स्वागत किया, वह खास है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि छात्रों ने हिंदी में यह संदेश दिया और उसे बहुत अच्छी तरह से पेश किया।

वीडियो में ताशकंद के कई छात्र बारी-बारी से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते नजर आए। छात्रों ने भारत की संस्कृति के प्रति अपनी रुचि और दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों का भी जिक्र किया। एक छात्र ने हिंदी में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, ताशकंद में आपका स्वागत है। मेरा नाम समंदर है। हम ताशकंद के विद्यार्थी हैं। हम आपके ताशकंद आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी जी, ताशकंद आपका इंतजार कर रहा है।" एक अन्य छात्र ने कहा कि ताशकंद की धरती प्रधानमंत्री मोदी के आने का इंतजार कर रही है। उसने कहा कि सभी छात्र इस मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं और प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तैयार हैं।

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने बताया कि यह पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान का चौथा दौरा होगा। इससे पहले उन्होंने 2015 में उज्बेकिस्तान और पश्चिम एशिया के अन्य देशों का दौरा किया था और फिर 2016 और 2022 में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट में शामिल होने के लिए वहां गए थे। गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान यात्रा के बारे में एक खास मीडिया ब्रीफिंग के दौरान सेक्रेटरी जॉर्ज ने कहा कि यह मुलाकात भारत और उज्बेकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक संबंधों को उजागर करने का मौका देगी।

पिछले कई वर्षों से भारत और उज्बेकिस्तान के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय दोनों स्तरों पर बड़े पैमाने पर और फायदेमंद संबंध रहे हैं। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने 2018 में भारत की राजकीय यात्रा की थी और वे 2019 में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में भी शामिल हुए थे। पीएम मोदी और मिर्जियोयेव की मुलाकात 2023 में दुबई में सीओपी28 के दौरान और 2024 में कजान में ब्रिक्स समिट के दौरान हुई थी। इन नेताओं की पिछली मुलाकात 2025 में चीन के तियानजिन में एससीओ समिट के दौरान हुई थी।

📌 पारदर्शी स्रोत व संपादन: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News) | हिंदीबात संपादकीय टीम द्वारा 5W1H तथ्य सत्यापन मॉडल के तहत परीक्षित व प्रकाशित।
अ…

अमर उजाला ब्यूरो

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 1 घंटे पहले

मोहन भागवत का न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत का कार्यक्रम शनिवार, 29 अगस्त 2026 को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔