विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
वेनिस फिल्म फेस्टिवल में 'नाजा' डॉक्यूमेंट्री ने काफी ध्यान खींचा। इसे वहां स्पेशल जूरी पुरस्कार प्रदान किया गया। फिल्म देखने वालों ने तालियां बजाईं। मगर, इसी के साथ यह फिल्म सवालों के घेरे में भी है। फिल्म के मेकर्स पर इस्राइल के खिलाफ नफरत फैलाने के प्रयास का आरोप है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिल्म पर सवाल उठाए हैं और इसे यहूदियों के खिलाफ नफरत फैलान की कोशिश बताया है।
कहां से लिया गया 'नाजा' शब्द? रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्यू फिल्म 'नाजा' में गाजा में इस्राइली सेना की कार्रवाई से जुड़े पहलू शामिल किए गए हैं। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम कथित तौर पर इस्राइली सेना के उस शब्द से लिया गया है, जिसका इस्तेमाल जंग में होने वाली संभावित 'अतिरिक्त मौतों' के लिए किया जाता है। फिल्म की मेकिंग के लिए युवल अब्राहम और राहेल ने करीब तीन साल तक जांच की। फिल्म गाजा युद्ध में शामिल इंटेलिजेंस अफसरों और सैनिकों के गुमनाम इंटरव्यू पर आधारित है। फिल्म में जिन लोगों के साक्षात्कार हुए उन्होंने बताया कि गाजा पट्टी में टारगेट कैसे चुने जाते थे।