विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम शिक्षा देश शहर और राज्य चुनाव LIVE कारोबार More •••
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
NEET PG Exam 2026: राजस्थान में नीट पीजी परीक्षा के दौरान जयपुर के सीतापुरा स्थित परीक्षा केंद्र पर बिजली की खराबी के कारण परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होनी थी। मामले पर एनबीईएमएस ने जवाब देते हुए बताया कि प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए सितंबर में पुनर्परीक्षा आयोजित की जाएगी।
राजस्थान के जयपुर स्थित आईऑन डिजिटल जोन सीतापुरा के दो केंद्रों (TC नंबर 41682 और 41683) पर अंदरूनी बिजली कटौती के कारण परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। NBEMS के अनुसार, इस समस्या के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी TCS Limited जिम्मेदार थी।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
परीक्षा शुरू होने के बाद सर्वर में बार-बार तकनीकी खराबी आने लगी। करीब एक घंटे में सर्वर तीन बार प्रभावित हुआ। इससे अभ्यर्थियों को पेपर पूरा होने को लेकर चिंता होने लगी। सर्वर में लगातार समस्या आने के बाद कुछ अभ्यर्थी परीक्षा हॉल से बाहर निकल आए और विरोध जताया। उनका कहना था कि इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा के दौरान तकनीकी व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। बार-बार सर्वर रुकने से उन्हें परेशानी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर कुछ देर हंगामे की स्थिति भी बनी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।