● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
शुक्रवार, 04 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

पिता ने बेटी को बेरहमी से मार डाला: शव देख फूट-फूटकर रोने लगी मां, बिलखते हुए बोलीं- कहां गई तू, वापस आ जा

पिता बेटी के प्रेम संबंध से नाराज होकर हैवान बन गया।
पिता ने बेटी को बेरहमी से मार डाला: शव देख फूट-फूटकर रोने लगी मां, बिलखते हुए बोलीं- कहां गई तू, वापस आ जा हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तर प्रदेश आगरा लखनऊ वाराणसी गोरखपुर मेरठ कानपुर More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

पिता बेटी के प्रेम संबंध से नाराज होकर हैवान बन गया। अपने ही हाथों से गला दबाकर बेटी को मार डाला। हत्या के बाद थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को जानकारी दी तो वे भी सन्न रह गए। घर लौटी मां ने बेड पर बेटी का शव पड़ा देखा तो फूट-फूटकर रोने लगीं। कुछ ही देर में बेसुध होकर गिर पड़ीं। पड़ोस की महिलाओं ने उन्हें संभाला। होश में आने पर रोते हुए एक ही बात बोल रही थीं...बेटी तू कहां चली गई, वापस आ जा। मैं बाहर क्यों गई जो बेटी की जान चली गई।

पंचगाई खेड़ा निवासी चंद्रवीर की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। दो संतानों में बड़ा बेटा लवकुश पढ़ाई के बाद गुरुग्राम में चाचा के साथ नाैकरी करता है। बेटी लविश्का (17) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वह दूसरी जाति के युवक से प्रेम करती थी। फोन पर बात करते देखकर पिता को शक हो गया था। उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

मंगलवार को चंद्रवीर ने बेटी को डांट दिया तो वह घर से चली गई थी और देर रात वापस लाैटी। तब तक पिता ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। बुधवार को वह बेटी को लेकर थाने बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। पुलिस ने बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया था। कोर्ट में बयान होने बाकी थे।

बृहस्पतिवार को लविश्का का भाई लवकुश गुरुग्राम चला गया था। दोपहर में मां रजनी भी घर से चली गईं। तभी चंद्रवीर ने बेड पर सो रही बेटी के सिर पर बांके से प्रहार किया। वह तड़पने लगी तो हाथों से गला दबा दिया। पड़ोसियों ने बताया कि आए दिन पिता-पुत्री के बीच झगड़ा होता था। पिता उसकी हत्या कर देगा, ये किसी ने सोचा भी नहीं था।

बेटी की हत्या के बाद पिता ने थाने आकर खुद ही जानकारी दी। उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। - सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी

सवा महीने में तीसरी घटना अपनों के कत्ल की सवा महीने में यह तीसरी घटना है। इससे पहले 29 जुलाई को दिल्ली में रहने वाला हलवाई 18 वर्षीय बेटी को बासाैनी लेकर आया था और चंबल नदी में डुबोकर उसे मार दिया था। उसकी अविवाहित बेटी गर्भवती हो गई थी।

इसके बाद 2 अगस्त को जैतपुर में बेटी के कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने दुपट्टे और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। उसने आईटीबीपी के जवान से प्रेम विवाह किया था। पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी पिता को जेल भेजा था। बृहस्पतिवार को तीसरी घटना पंचगाई खेड़ा में हुई।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी अभी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: आज घर-घर जन्म लेंगे कृष्ण कन्हाई, मथुरा में दिव्य और भव्य नजारा; देखें तस्वीरें

हर ब्रजवासी अपने कान्हा के आगमन का पलक-पावड़े बिछाकर इंतजार कर रहा है। उनके स्वागत के लिए ब्रज स्वर्ग सा सज गया है। जगह-…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔