विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम शिक्षा देश शहर और राज्य चुनाव LIVE कारोबार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
Bihar PG Medical Stipend 2026: बिहार सरकार ने सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में पढ़ रहे स्नातकोत्तर (पीजी) मेडिकल छात्रों के मासिक वजीफे में बढ़ोतरी की है। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आदेश के अनुसार, अब प्रथम वर्ष के छात्रों को हर महीने 92,800 रुपये वजीफा मिलेगा। द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए यह राशि 1,02,000 रुपये और तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए 1,12,200 रुपये प्रति माह कर दी गई है।
वजीफे की पुरानी और नई दरों में अंतर इस प्रकार है:
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग के आदेश के अनुसार, संशोधित वजीफा दरें 1 जनवरी 2026 से पूर्व प्रभाव से लागू होंगी। यानी पात्र छात्रों के लिए बढ़ी हुई दर का लाभ इस तारीख से माना जाएगा।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि पीजी छात्रों को प्रशिक्षण और सेवा अवधि के दौरान आर्थिक सहायता देने के लिए वजीफे में बढ़ोतरी जरूरी है। उन्होंने कहा, "पीजी छात्र भविष्य के विशेषज्ञ डॉक्टर हैं और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। वजीफे में बढ़ोतरी से उनका उत्साह बढ़ेगा और चिकित्सा शिक्षा के लिए बेहतर माहौल बनाने में मदद मिलेगी।"
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।