● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

बिहार: मौत भी जुदा न कर सकी दोस्ती, जाति की दीवार तोड़ एक ही कब्र में दफन हुईं दो सहेलियां

गयाजी के गुरुआ प्रखंड में तालाब में डूबने से दो 13 वर्षीय सहेलियों की मौत हो गई। अलग-अलग जाति के परिवारों से आने वाली सुप्रिया और सुहानी की दोस्ती को परिजनों ने आखिरी सम्मान देते हुए दोनों को एक ही कब्र में सुपुर्द-ए-खाक किया।
बिहार: मौत भी जुदा न कर सकी दोस्ती, जाति की दीवार तोड़ एक ही कब्र में दफन हुईं दो सहेलियां हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम बिहार पटना मगध-गया भागलपुर तिरहुत-मुजफ्फरपुर दरभंगा More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड के नवावचक गांव में दो मासूम सहेलियों की मौत ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया। अलग-अलग जाति के परिवारों से आने वाली 13 वर्षीय सुप्रिया और सुहानी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद दोनों परिवारों ने समाज के लिए मिसाल पेश करते हुए बेटियों को एक ही कब्र में दफन किया। उनकी आखिरी विदाई ने इंसानियत और दोस्ती की ऐसी तस्वीर दिखाई, जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है।

स्कूल से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा गुरुआ प्रखंड के नवावचक गांव निवासी मनोज चौधरी की 13 वर्षीय पुत्री सुप्रिया कुमारी और अमरेन्द्र यादव की 13 वर्षीय पुत्री सुहानी कुमारी आपस में गहरी दोस्त थीं। दोनों रोज की तरह स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रही थीं। रास्ते में तालाब के किनारे रुककर दोनों पैर धोने लगीं। इसी दौरान एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के लिए दूसरी सहेली भी पानी में उतर गई, लेकिन दोनों पानी में डूब गईं।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

एक-दूसरे को बचाने में चली गई जान घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में मातम पसर गया और हर किसी की आंखें नम हो गईं।

दोस्ती को मिला आखिरी सम्मान सबसे भावुक पल तब आया, जब अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई। एक बच्ची चौधरी परिवार से थी, जबकि दूसरी यादव परिवार की बेटी थी। बावजूद इसके, दोनों परिवारों ने जाति के भेदभाव को दरकिनार कर अपनी बेटियों की दोस्ती को सबसे बड़ा सम्मान देने का फैसला किया। परिजनों और ग्रामीणों की सहमति से दोनों सहेलियों को एक ही कब्र में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। ये भी पढ़ें- बिहार: भागलपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, सिर के पास मारी गोली; चंदे को लेकर विवाद की चर्चा

इलाके में बनी चर्चा, समाज के लिए छोड़ गईं संदेश दो मासूम सहेलियों की यह आखिरी विदाई अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव के लोग कह रहे हैं कि जिन दो बच्चियों ने जीवनभर दोस्ती निभाई, उन्हें मौत भी अलग नहीं कर सकी। दोनों परिवारों के इस फैसले ने इंसानियत, आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की है। उनकी दोस्ती समाज से एक सवाल भी पूछती है। जब दो मासूमों की दोस्ती में कभी जाति की दीवार नहीं थी, तो समाज में यह दीवार क्यों?

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 2 घंटे पहले

बाब अल-मंदेब पर 'हूती लड़ाकों का क़ब्ज़ा', बढ़ सकती है सऊदी अरब की मुश्किलें

लाल सागर (रेड सी) के समुद्री जलमार्ग पर हूती लड़ाकों का क़ब्ज़ा सऊदी अरब के तेल निर्यात को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है.

यह विश्लेषण जारी रखें ➔