● LIVE
BSE SENSEX 81,900.25 ▲ +520.30
NIFTY 50 25,052.10 ▲ +160.40
GOLD (10g) ₹71,850 ▲ +₹180
USD/INR ₹83.92 ▬ 0.00
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
सोमवार, 31 अगस्त 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
मनोरंजन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: फिल्मी अंदाज में उछला ट्रक, डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन से आ रही कार पर गिरा, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के जेवर में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: फिल्मी अंदाज में उछला ट्रक, डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन से आ रही कार पर गिरा, 4 की मौत हिंदीबात विशेष
तस्वीर: हिंदीबात संपादकीय डेस्क (प्रतीकात्मक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम दिल्ली-एनसीआर नोएडा गाजियाबाद गुरुग्राम नूंह फरीदाबाद

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें जेवर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार देर रात एक ट्रक फिल्मी अंदाज में डिवाइडर तोड़ते हुए हवा में उछल गया और दूसरी लेने से आ रही कार के ऊपर जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना लगभग रात 11 बजे की है। राजस्थान नंबर का एक ट्रक आरजे 05 जीबी 5526 अनियंत्रित हो गया और रेलिंग व डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा पहुंचा। ट्रक हवा में उछलकर सामने से आ रही दिल्ली नंबर की कार डीएल 9सी बीबी 0553 से टकराया और उसके ऊपर गिरा। कार में चार लोग सवार थे, जो दिल्ली की ओर जा रहे थे।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

इस हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल जेसीबी की मदद से ट्रक को किनारे कराया और घायलों को जीवन के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चा में रखवाया है और मृतको की पहचान की जा रही है।

हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर लगा भीषण जाम  ट्रक और कर की भिड़ंत होने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की एक लाइन पर भीषण जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके बाद एसीपी जेवर राजीव सिसौदिया समेत भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और यातायात सुगम करने के लिए ट्रक और कार को किनारे करवाया। लगभग 1 घंटे तक यमुना एक्सप्रेसवे की एक लेन में भीषण जाम लगा रहा।

ट्रक चालक हिरासत में, मामले की जांच में जुटी पुलिस एसीपी जेवर राजीव सिसौदिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रक अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसका मेडिकल कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चारों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया था लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतकों की जानकारी जुटा जा रही है जिससे उनके परिजनों को सूचना दी जा सके।

📌 पारदर्शी स्रोत व संपादन: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News) | हिंदीबात संपादकीय टीम द्वारा 5W1H तथ्य सत्यापन मॉडल के तहत परीक्षित व प्रकाशित।
अ…

अमर उजाला ब्यूरो

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 6 घंटे पहले

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई ने किसे कहा 'मुसलमानों का असली दुश्मन'

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई ने कहा है कि 'अमेरिका और इसराइल के शासक मुस्लिम समुदाय के दुश्मन' हैं.

यह विश्लेषण जारी रखें ➔