● LIVE
BSE SENSEX 81,900.25 ▲ +520.30
NIFTY 50 25,052.10 ▲ +160.40
GOLD (10g) ₹71,850 ▲ +₹180
USD/INR ₹83.92 ▬ 0.00
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
शनिवार, 29 अगस्त 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

यूपी: अलग-अलग तरीके के बुखारों को लेकर हरकत में आई सरकार, दवाओं के साथ अलग से ओपीडी चलाने के निर्देश

Flu in UP: यूपी में अलग-अलग तरह के बुखारों ने अपने पैर पसार लिए हैं। इस पर सरकार हरकत में आ गई है। डिप्टी सीएम ने इसको लेकर निर्देश भी जारी किए हैं।
यूपी: अलग-अलग तरीके के बुखारों को लेकर हरकत में आई सरकार, दवाओं के साथ अलग से ओपीडी चलाने के निर्देश हिंदीबात विशेष
तस्वीर: हिंदीबात संपादकीय डेस्क (प्रतीकात्मक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तर प्रदेश लखनऊ वाराणसी गोरखपुर मेरठ कानपुर More •••

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

फ्लू के मरीजों को राहत देने के लिए की गई तैयारी की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिया कि बुखार वाले मरीजों के लिए पंजीयन, उपचार के लिए ओपीडी और भर्ती करने के लिए अलग से वार्ड बनाया जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने बताया कि इंफ्लुएंजा ए (एच1एन1) मरीजों को चार श्रेणी में बांट कर इलाज की व्यवस्था बनाई गई है। इसमें गंभीर मरीजों को ए, अन्य को बी1, बी2 और सी वर्ग में बांट कर उपचार किया जा रहा है। ऐसे में उप मुख्यमंत्री ने हर जिले के अधीक्षक से अब तक की गई तैयारी की जानकारी ली।  निर्देश दिया कि अस्पतालों में सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों के साथ भर्ती सभी गंभीर मरीजों की फ्लू जांच सुनिश्चित की जाए। इन्फ्लुएंजा-लाइक इलनेस और सांस संबंधी संक्रमण वाले मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों में लक्षण पाए जाने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार समय से एंटीवायरल दवाएं शुरू की जाएं। गंभीर मरीजों के उपचार के लिए हर जिले में जिला एवं संयुक्त अस्पताल स्तर पर चार से छह आइसोलेशन बेड तैयार रखा जाए।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि बुखार होनने पर घबराएं नहीं। अपने गांव की आशा अथवा एएनएम को जानकारी दें। आसपास के अस्पताल में पहुंचे और जांच कराएं। प्रदेश सरकार की ओर से सभी स्वास्थ्य इकाइयों में उपचार की पुख्ता व्यवस्था की गई है। सभी अस्पतालों में निशुल्क उपचार, जांच और दवा की व्यवस्था है। नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को इन क्षेत्रों में फ्लू एवं बुखार के मामलों की प्रभावी निगरानी करने को कहा गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर एवं महराजगंज और गोरखपुर के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया जाए। नेपाल अथवा उत्तर प्रदेश से आने वाले प्रत्येक मरीज को तत्काल चिकित्सकीय सहायता और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को अस्पतालों में मास्क, हाथों की स्वच्छता और खांसी के शिष्टाचार के प्रति मरीजों एवं तीमारदारों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है और फ्लू की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

📌 पारदर्शी स्रोत व संपादन: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News) | हिंदीबात संपादकीय टीम द्वारा 5W1H तथ्य सत्यापन मॉडल के तहत परीक्षित व प्रकाशित।
अ…

अमर उजाला ब्यूरो

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 10 मिनट पहले

नेपाल के विदेश मंत्री बोले- अर्ली वार्निंग सिस्टम को लेकर चीन से बातचीत हो रही थी

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि बाढ़ आने से पहले नेपाल और चीन के अधिकारी आपदा के ख़तरे वाले इलाकों में अर्…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔